Bollywood Breaking- पुलिस हिरासत में राखी सावंत का पति आदिल दुर्रानी

Bollywood Breaking

राखी सावंत ने दर्ज कराई थी एफआईआर

नई दिल्ली। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आदिल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ IPC की धारा 406- 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की जानकारी दी है। जिसमें लिखा है। अभिनेत्री राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल के खिलाफ IPC की धारा 406- 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

राखी सावंत के आरोप

बता दें कि राखी सावंत ने आदिल पर उनके सारे गहने और पैसे लेने का आरोप लगाया है। राखी ने कहा कि आदिल आज सुबह उन्हें घर पर मारने आए थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की।

बीते कुछ दिनों से राखी और आदिल का रिश्ता चर्चा में बना हुआ है। राखी का कहना है कि आदिल उन्हें चीट कर रहे हैं। राखी ने अपनी मां के निधन के बाद कहा था कि आदिल ने उन्हें चीट किया है। और हाल ही में उन्होंने उस लड़की का नाम और तस्वीरें भी वायरल कर दी हैं।

राखी ने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा है कि आदिल अब उस लड़की के साथ रह रहे हैं। उस लड़की के कारण राखी और आदिल की काफी लड़ाई हुई। आदिल ने राखी को पैरों से पकड़कर घसीटा। इस दौरान उनका पेशाब निकल गया।
हालांकि आदिन ने अब तक इस मामले में अपनी कोई सफाई नहीं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए, जिसमें वह महिला और आदमी के सम्मान की बात कर रहे थे। कुछ दिनों पहले आदिल राखी पर उन्हें धमकी देने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह अगर कुछ बोले तो राखी की बोलती बंद हो जाएगी।

फैंस इनके रिश्ते को लेकर काफी कन्फ्यूज हैं। राखी को अक्सर रोते हुए देखा जाता है। वह मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द बयां करती हैं, जिसे कुछ यूजर्स ड्रामा बता रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU