Bollywood : रणवीर के समर्थन में आईं विद्या बालन…जानिए क्या कहा
रणवीर सिंह इन दिनों अपने एक फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं।
Also read : रायपुर : CM Bhupesh Baghel ने ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जी दरअसल बॉलीवुड में हमेशा अपने कपड़ों के लिए सुर्ख़ियों में रहने वाले रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया और इस फोटोशूट के बाद से हंगामा मचा हुआ है।

अब रणवीर कानूनी पचड़े में भी फंस गए।
जी दरअसल पहले मुंबई में और फिर इंदौर में एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। केवल इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने तो एक्टर के लिए कपड़े दान करने का अभियान तक चला दिया।
जी दरसल इस मामले पर लोगों के दो मत हैं। हालाँकि इस बीच कई बॉलीवुड सितारों ने एक्टर का समर्थन किया है।
अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपनी राय रखी है।
जी दरअसल विद्या, कुब्रा सैत के संस्मरणों से जुड़ी किताब ‘ओपन बुक’ के लॉन्च के मौके पर पहुंची थीं, और यहाँ पर उनसे रणवीर सिंह को लेकर सवाल किए गए। वहीं इन सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने रणवीर का सपोर्ट किया।
जी दरअसल उन्होंने मुस्कुराते हुए सवाल का जवाब दिया और कहा, ‘अरे इसमें प्रॉब्लम क्या है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना!’

Also read : https://jandhara24.com/web-stories/bhaaratee-singh-ka-gola/
इसी के साथ जब विद्या बालन से रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एफआईआर कराने वाले लोगों के पास ज्यादा काम नहीं है।
इसलिए इन चीजों पर वो वक्त गंवा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने तीखे शब्दों में आगे कहा, ‘अगर आपको अच्छा नहीं लगे तो पेपर बंद कर दीजिए, फेंक दीजिए, जो करना है करिए।

एफआईआर-वैफआईआर के चक्कर में क्यों पड़ना है?’