You are currently viewing BJP workers भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का भव्य स्वागत
BJP workers भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का भव्य स्वागत

BJP workers भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का भव्य स्वागत

BJP workers विजयश्री प्राप्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कस लें कमर

BJP workers सक्ती नगर !  सुदूर बस्तर में भी वर्तमान सरकार के प्रति आक्रोश के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोग आशान्वित है यह परिवर्तन की लहर हम सबके लिए अच्छा संकेत है यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज अल्प प्रवास पर सक्ती विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के लिए आप सभी अभी से कमर कस लें।

BJP workers आज नेता प्रतिपक्ष का भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय बुद्धजीवी सम्मेलन में शामिल होने रायगढ़ प्रवास के दरम्यान सक्ती जिला के कार्यकर्ताओं से भेंट करने नगर आगमन हुआ तब स्थानीय विश्राम गृह में नगर के अधिवक्ताओं ने भेंट कर उन्हें नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बधाई दिया। साथ ही लोगों ने जेठा से बाराद्वार रेलवे क्रॉसिंग के बीच खराब रोड सुधरवाने के लिए प्रयास हेतु निवेदन किया जिस पर उन्होंने तत्काल कलेक्टर सक्ती से इस संबध में समुचित कार्यवाही की बात कही।

BJP workers आज अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल में शामिल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल, अन्नपूर्णा राठौर, उदय वर्मा,मुन्ना पटेल, कमल साहू, प्रेम पटेल, मनोज सिसोदिया, कृष्णा साहू आदि अधिवक्तागण ने नारायण चंदेल का स्वागत किया।

BJP workers  इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के आग्रह पर नारायण चंदेल के स्वागत के लिए नगर भाजपा के वरिष्ठ रामवतार अग्रवाल नारायण शर्मा प्रीतम गवेल कन्हैया गोयल प्रदीप गुप्ता टिकेश्वर गवेल दीपक गुप्ता मांगेराम अग्रवाल दादू केवट धनंजय नामदेव भरत पटेल प्रेम पटेल गोविंद देवाँगन नटवर गोढ़ लाखन नामदेव सूरज देवाँगन गोविन्दा निराला प्रमेन्द्र ठाकुर संतोष देवाँगन सुरेश कृपलानी उदय वर्मा रूपेन्द्र गवेल योगेन्द्र गवेल वेद प्रकाश नवीन पटेल एवम् महिला मोर्चा की अन्नपूर्णा राठोर पुस्पेन्दरी कसेरा अनिता गोपाल उषा साहू अनिता सिंह सुषमा कसेर सहित और भी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उत्साह जनक रही ।

BJP workers  एक लंबे अरसे के बाद नगर भारतीय जनता पार्टी के सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं ने समवेत स्वर में चंदेल का गर्मजोशी से स्वागत किया तो वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अभिषेक शर्मा की सक्रियता से प्रथम नगर आगमन पर नेता प्रतिपक्ष का गरिमामय वातावरण में स्वागत किया गया।

Leave a Reply