BJP ST Morcha आरक्षण में मुददे पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदर्शन

BJP ST Morcha

BJP ST Morcha आरक्षण में मुददे पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदर्शन

BJP ST Morcha धमतरी-आरक्षण के मुददे को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रांतीय अहवान पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला व्दारा नगरी ब्लॉक के बनरौद में नगरी-सिहावा व मॉडमसिल्ली चक्काजाम किया गया। चक्काजाम के कारण स्टेट हाईवे करीब 2 घंटे तक जाम रहा।

BJP ST Morcha सिर्फ एम्बुुलेंस और मरीजों को लेकर जा रहे अन्य वाहनों ंको छोड़ा गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही स्थानीय सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के विरूध्द मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

BJP ST Morcha धरना स्थल में मौजूद रहे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासी आंदोलित है डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में जनसंख्या आधार पर आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। जब तक भाजपा की सरकार थी तब तक आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला,लेकिन जब से प्रदेश कांग्रेस की सरकार बनी है तब से कांग्रेस सरकार आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है। हाईकोर्ट में भाजपा की सरकार ने दायर याचिका पर हरसंभव अपना जवाब पेश किया। इसकेे कारण याचिका कई बार खारिज किया गया।

BJP ST Morcha कांग्रेस सरकार जानबूझकर उचित जवाब पेश नही कर रही है। वर्तमान में कांग्रेस सरकार व्दारा 32 प्रतिशत आरक्षण के विरुद्ध मुख्य प्रतिवादी रहे केपी खांडे को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाकर आदिवासियों के जले पर नमक छिड़का है।

BJP ST Morcha पूर्व विधायक श्रवण मरकाम एवं पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि आदिवासी वर्ग के आरक्षण घटाए जाने से आदिवासियों में भारी आक्रोश है। भूपेश बघेल की सरकार 32 प्रतिशत आरक्षण पर कोई विधेयक पेश नही कर सका है और न कोई अध्यादेश।

केवल आदिवासियों को ठगने और बरलाने की कोशिश कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही आदिवासियों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया,लेकिन कभी भला नही किया। मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रव ने कहा कि कांग्रेेस कभी भी आदिवासियों का हितैषी नही हो सकता।

जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने कहा कि आरक्षण 20 प्रतिशत किए जाने से आदिवासी वर्ग उद्वेलित है जिसको लेकर जनजाति मोर्चा व्दारा यह प्रदर्शन किया गया है जिसमें जिलेभर से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी गिरधर ठाकुर,कविन्द्र जैन,डॉ.के.एस शांडिल्य,विजय यदु,श्यामलाल नेेताम,उमेन्द्र मरकाम,हीरामन ध्रुव,नारायण ध्रुुव,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला,हुमित लिमजा,टेलेश्वर ठाकुुर,अनिता ध्रुव,प्रेेमलता नागवंशी,कमल डागा,बंशीलाल सोरी,राजाराम मंडावी, सत्यवती नेता,भवानी यादव,महेश गोटा,मोहन नाहटा,प्रकाश बैस,विकल गुुप्ता, नागेन्द्र शुुक्ला,ईश्वरी नेताम,रामखिलावन कंवर,शिव नेताम,दिग्विजय सिंह ध्रुुव,अकबर कश्यप,,मनोहर मानिकपुुरी,श्यामंत बिसेन,मोेहन पुजारी,भोजबाई ध्रुव,रूपाली ध्रुव,ताराबाई ध्रुुव,चंन्द्रकला साहू,भगवान सिन्हा,ईश्वर मंडावी,पिंगल गोटा,रामेश्वर मरकाम सहित बड़ी संख्या में जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU