Skti latest news : भाजपा ने किया सम्मान आदिवासी का बढ़ाया मान – शालिनी राजपूत

Skti latest news :

Skti latest news : आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाने भारतीय जनता पार्टी की मेहनत रंग लाई

जय घोष के नारो के साथ खुशी का इजहार, द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में किया बहुमत का आंकड़ा पार

Skti latest news : सक्ती। देश में अगले राष्ट्रपति को लेकर आज मतगणना की जा रही है,देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह लगभग तय हो चुका है द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है,एन डी ए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को बढ़त मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ मे खासा उत्साह है !

also read : Kirandul NMDC News : एनएमडीसी के निदेशक का पुष्पगुच्छ से अभिनन्दन कर सौंपा गया बधाई संदेश पत्र

जांजगीर में रैली निकाल कर कार्यकर्ता जमकर जश्न मनाते हुए सड़क पर नाचते हुए नगर के मुख्य मार्गो से नृत्य के साथ कार्यकर्ता जय घोष के नारो के साथ रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।देश मे अनुसूचित जनजाति से आनेवाली महिला पहली बार राष्ट्रपति बनने जा रही है !

इसे लेकर महिलाओ मे खासा उत्साह है अनुसूचित जनजाति समुदाय से आने वाली महिलाओं व पुरुषो सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाद्य यंत्र के धुन पर नृत्य किया,इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत ने कहा की भाजपा ने किया सम्मान आदिवासी का बढ़ाया मान हमारे पडोसी राज्य की एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्य पद पर सम्मान दिलाने का कार्य किसी पार्टी ने किया है तो वह एक मात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी ही है।

सबका साथ सबका विकास की धारणा को चरितार्थ करते हुये आदिवासियों का मान बढ़ाया है,वही उन्होने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुये बोला की कांग्रेस ने सिर्फ जातिवाद की आड़ मे वोट बटोरने का काम किया है !

कभी उस वर्ग विशेष के लोगो को सम्मान नही दिया जिसका परिणाम कांग्रेस पार्टी दो राज्यो तक सीमीत हो गई है,और भारतीय जनता पार्टी सबका हित सबका सम्मान की सोच के साथ लगातार देश के लोगो के बीच अपना विश्वास बढ़ाते जा रही हैं। इस अवसर पर शालिनी राजपूत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी महिला पुरुष कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

also read : https://jandhara24.com/news/107254/baba-bhoramdev-who-sits-in-the-captivating-valley/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU