BJP Parliamentary Board भाजपा संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से बाहर हुए गडकरी, शिवराज

BJP Parliamentary Board

BJP Parliamentary Board भाजपा संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से बाहर हुए गडकरी, शिवराज

BJP Parliamentary Board
BJP Parliamentary Board भाजपा संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से बाहर हुए गडकरी, शिवराज

BJP Parliamentary Board  नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति से पार्टी के ताकतवर नेताओं में शुमार होने वाले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

BJP Parliamentary Board भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पार्टी के 11 सदस्यीय नये संसदीय बोर्ड और 15 सदस्यीय नयी केन्द्रीय चुनाव समिति की घोषणा की।

BJP Parliamentary Board पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने यहां दो विज्ञप्तियों में संसदीय बोर्ड एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के नये सदस्यों के नामों की जानकारी दी।

दोनों निकायों में शामिल नये सदस्यों में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को शामिल किया गया है।

BJP Parliamentary Board भाजपा के नये संसदीय बोर्ड के सदस्यों में भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री  येदियुरप्पा, केन्द्रीय मंत्री एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोनोवाल, महासचिव के. लक्ष्मण,  इकबाल सिंह लालपुरा, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुधा यादव, लंबे समय से हाशिये पर चल रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया तथा भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष शामिल है।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

BJP Parliamentary Board भाजपा के नयी केन्द्रीय चुनाव समिति में भाजपा अध्यक्ष नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, येदियुरप्पा, श्री सोनोवाल, महासचिव के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, पार्टी के उपाध्यक्ष ओम माथुर, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन (पदेन) तथा भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष को शामिल किया गया है।

BJP Parliamentary Board
BJP Parliamentary Board भाजपा संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से बाहर हुए गडकरी, शिवराज

BJP Parliamentary Board निवर्तमान संसदीय बोर्ड एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य गडकरी और चौहान को इन दोनों निकायों में जगह नहीं मिली है। नये संसदीय बोर्ड में राज्यों में नेतृत्व करने वाले किसी भी सदस्य को स्थान नहीं दिया गया है।

BJP Parliamentary Board जबकि केन्द्रीय चुनाव समिति में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को स्थान दिया गया है। मौजूदा केन्द्रीय चुनाव समिति में बिहार के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जुएल ओरांव को बाहर किया गया है।

Flag hoisting जनपद पंचायत कार्यालय जनपद अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव के किया ध्वजारोहण, राष्ट्र के नाम संदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU