(BJP Minority Front) कांग्रेस के नेता ईडी को लेकर दे रहे हैं गलत बयानबाजी

 (BJP Minority Front)

(BJP Minority Front) ईडी एक स्वतंत्र जांच एजेंसी, भाजपा की नहीं – मोहम्मद इरफान शेख

 

(BJP Minority Front) राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने अपने एक जारी बयान में कहा कि ईडी एक स्वतंत्र जांच एजेंसी, भाजपा की नहीं हैं। आजादी के बाद और छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद यह पहली बार है। कि इतने बड़े पैमाने पर ईडी का छापा पड़ रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के नाम खराब हो रहे हैं।

(BJP Minority Front) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों में प्रवर्तन निदेशालय ईडी की कार्रवाई लगातार चल रहा है। एक तरफ कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर ईडी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्रदेश में जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है, जिसे ईडी ने भी प्रमाणित कर दिया है।

(BJP Minority Front)  शेख ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते सोमवार को सुबह अलग-अलग टीम ने कांग्रेस के छह नेताओं के ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें विधायक और संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर ईडी की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है और लगातार जांच भी चल रही है।

ईडी के छापे की खबर के बाद भाजपा के आरोपों को पुख्ता करता है। छत्तीसगढ़ के गरीबों की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है और यहां हर स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार है। इसके बावजूद प्रदेश के मुखिया लूटने वालों के साथ खड़ी है। यह राज्य की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU