BJP Mahila Morcha : भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में गुटबाजी वापसी की उम्मीदों पर फेर सकता है पानी

BJP Mahila Morcha :

किसन लाल विश्वकर्मा

BJP Mahila Morcha भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में गुटबाजी वापसी की उम्मीदों पर फेर सकता है पानी

BJP Mahila Morcha मगरलोड़ : प्रदेश में सात महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। यही वजह है कि अब पूरे प्रदेश में राजनीतिक दल एक्टिव होने शुरू हो गए हैं। प्रदेश स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत करने की जुगत में लगी हुई है तो वहीं निचले इकाईयों में खुलकर गुटबाजी देखने को मिल रही है। ऐसा ही हाल सिहावा विधानसभा के मगरलोड मंडल में भी है। यहा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुलकर गुटबाजी देखने को मिल रही है।

Health and Wellness Center : हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ मेला का किया गया आयोजन 

BJP Mahila Morcha विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक मगरलोड भाजपा का महिला मोर्चा दो भागों में बंट गया है। एक महिला नेत्री है ,जो हर जगह अपनी हुकुम चलाने की तमाम कोशिश करती है । तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं का एक और धड़ा कटा-कटा नजर आता है। इसकी बानगी पार्टी के कई कार्यक्रमों में देखने को मिली।

https://jandhara24.com/news/152482/police-constables-dead-body-found-floating-in-the-pond-the-officers-covered-the-sheet-of-silence/

इतना हीं नहीं अब तो यह भी खबर आने लगी है कि संगठन के कुछ पदाधिकारी इस्तीफे की पेशकश करने वाले हैं। अब जब विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे समय में महिला कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। और भाजपा के वापसी के उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU