BJP Mahila Morcha भाजपा महिला मोर्चा ने बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

BJP Mahila Morcha

BJP Mahila Morcha बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

BJP Mahila Morcha नारायणपुर – भाजपा महिला मोर्चा नारायणपुर के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय जाकर प्रदेश कांग्रेस सरकार में लगातार बढ़ते दुष्कर्म, शराबखोरी, हत्या, लूट, अपहरण, रेडी टू ईट का निजीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताएं, मानव तस्करी आदि के विरुद्ध ज्ञापन सौपा।ज्ञापन मे मुख्य रूप से निम्न विषयों को इंगित करते हुए लिखा है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार जबसे छत्तीसगढ़ में बनी है तबसे प्रदेश की बहन बेटियों का जीना मुश्किल हो गया है।

BJP Mahila Morcha प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर हो रही है ऐसी कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, यहां तक कि शराब समेत कई मादक पदार्थों की होम डिलीवरी की जा रही है, मानव तस्करी आदि के कारण प्रदेश में मातृशक्ति अब कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

BJP Mahila Morcha  पिछले लगभग चार वर्ष के कांग्रेस शासन के दौरान : प्रदेश में 5 हजार से अधिक दुष्कर्म, 12 हज़ार से अधिक यौन उत्पीडन, 1 हजार से अधिक लूट के मामलों ने प्रदेश को शर्मसार किया है। ये वे मामले हैं जिन्हें दर्ज किये गए हैं। इससे अनेक गुना अधिक मामले ऐसे हैं जिन्हें दर्ज भी नहीं किया गया है।

BJP Mahila Morcha  अजजा वर्ग की बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ समूचे देश में दुसरे स्थान पर है। शराब की होम डिलीवरी के कारण अपराधों में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कांग्रेस शासन में 25 हज़ार से अधिक आदिवासी बच्चे इलाज एवं पोषण के अभाव में दिवंगत हुए हैं। कुपोषण की दर में बेतहाशा वृद्धि हुई। मातृ और शिशु मृत्यु दर में चिंताजनक वृद्धि।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 16 लाख से अधिक घर को राजनीतिक दुराग्रह के कारण कांग्रेस ने बनने नहीं दिया। लाखों परिवार को कांग्रेस ने बेघर किया है।
रेडी टू ईट का संचालन करने वाली 22000 बहनों को बेरोजगार किया, कमीशन के कारण निजी कंपनी को ठेका देकर बहनों का निवाला छीन नौकरी को छीना ।

महिला स्व सहायता समूह को कर्ज माफी का वादा किया गया था जो कि अधूरा है। ★ बुजुर्ग माताओं को 1500 रुपए प्रतिमाह तक वृद्धा पेंशन का वादा किया गया था, वह भी अधूरा है। ऐसे में प्रदेश में स्थिति बड़ी ही विषम है। एक स्त्री होने के नाते महामहिम छत्तीसगढ़ की स्त्रियों के दुःख दर्द को अधिक संवेदना के साथ समझती और महसूस करती होंगी।

अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त मामले समेत प्रदेश की महिलाओं के हित से जुड़े सभी मामलों में शासन को उचित निर्देश देने का कष्ट करेंगी।ज्ञापन सौपने वालो मे भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता मंडल, संध्या पवार, केसर निषाद, अनिता कुरेटी,बबीता ठाकुर, रानो पोटाई, भगवती हलदार, पुष्पा साहू, नीलू नाग, रैनी दुग्गा, प्रेमबत्ती सहित अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU