BJP ने आजमगढ़ और रामपुर Lok Sabha सीट सपा से छीनी

BJP

BJP यूपी के उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया

BJP आजमगढ़/रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट पर हुए उप चुनाव में रविवार को मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों सीट पर BJP के उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया है। उप चुनाव वाली इन दोनों सीटों पर गत गुरुवार को मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग द्वारा शाम को लगभग छह बजे घोषित किये गये चुनाव परिणाम के मुताबिक रामपुर सीट पर BJP के उम्मीदवार घनश्याम कोरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी मोहम्मद आसिम रजा को 42,192 मतों के लंबे अंतर से शिकस्त दी।

ALSO READ : Rebel MLAs को Mumbai लौटना ही होगा, Raut ने ऐसा क्यों कहा ?

वहीं, आजमगढ़ सीट पर BJP के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को 8679 मतों से परास्त कर दिया। निरहुआ को 3,12,768 मत मिले, जो कि कुल मतदान का 34.39 प्रतिशत है। जबकि धर्मेन्द्र को 3,04,089 मत (33.44 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं।

इस सीट पर बसपा के उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने सपा के लिये मुसीबत खड़ी करते हुए 2,66,210 (29.27 प्रतिशत) वोट हासिल कर चुनावी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

BJP
BJP waved the flag of BJP in the by-elections of UP

BJP गौरतलब है कि 2019 में हुए लोक सभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया था। आजमगढ़ सीट पर खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर सीट पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान चुनाव जीते थे। गत विधान सभा चुनाव में विधायक बनने पर अखिलेश और आजम ने लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इस कारण से इन सीटों पर उप चुनाव कराया गया है। BJP ने उप चुनाव में सपा की झोली से इन दोनों सीटों को छीन कर 2024 के लिये दूरगामी संदेश मिलने का दावा किया है।

BJP यूपी के उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया
BJP यूपी के उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया

भाजपा ने रामपुर लोक सभा सीट 08 साल बाद और आजमगढ़ सीट 13 साल बाद अपनी झोली में डाली है। आजमगढ़ में BJP उम्मीदवार के रूप में रमाकांत यादव ने 2009 में और रामपुर में नेपाल सिंह ने 2014 में भाजपा को जीत दिलायी थी।

इसके साथ ही उप्र की कुल 80 लोक सभा सीटाें में से BJP के खाते में अब सीटों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है। जबकि सपा की सीटें घटकर तीन रह गयी हैं।

उपचुनाव वाली दाेनों सीटों पर कड़े सुरक्षा इंतजामाें के बीच पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुयी थी।

इस क्रम में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुयी और इसके बाद ईवीएम में पड़े मत गिने गये। गुरुवार को हुए मतदान में आजमगढ़ सीट पर 46.84 प्रतिशत और रामपुर सीट पर 41.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

आजमगढ़ सीट पर कुल 18.38 लाख और रामपुर सीट पर 17.06 लाख मतदाता हैं। आजमगढ़ के चुनाव मैदान में एक महिला उम्मीदवार सहित कुल 13 प्रत्याशी थे और रामपुर में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मतगणना के बाद हो गया। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिये 4234 पोलिंग बूथ और 2272 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

ALSO READ : https://jandhara24.com/news/103096/madhya-pradesh-won-ranji-trophy-for-the-first-time-by-defeating-mumbai/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU