BJP leaders : भाजपा नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर साधा निशान

BJP leaders राज्य सरकार से बुर्जुग से लेकर युवा, हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा – शिवरत्न शर्मा
केंद्र सरकार की योजनाओं पर वाह वाही लूटने में लगी है राज्य सरकार – केदार कश्यप

धर्मांतरण का खेल कर छत्तीसगढ़ को झारखंड बनने की साजिश है, जिसमे कांग्रेस के लोगो की संलिप्तता जग जाहिर है – संजय पांडे

BJP leaders नारायणपुर -लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह मे आज शुक्रवार को भाजपा द्वारा भ्रष्टाचारी कांग्रेस भगाओ-छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी व सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप व पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता किया गया।

BJP leaders इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव के समय प्रदेश की जनता को जो 36 वादे किए थे,आज चार बीतने के बाद भी वो वादे पुरे होते नहीं दिख रहे है। प्रदेश का जनमानस भुपेश सरकार मे अपने को ठगा महसूस कर रहा है। भुपेश सरकार लगातार कर्ज लेकर छतीसगढ़ को गर्त मे लेजाने का काम कर रही है।

BJP leaders जो छतीसगढ़ कभी शांति का टापू कहलाता था आज उसकी पहचान कांग्रेस सरकार मे अपराध व भ्रष्टाचार के गढ़ के रूप मे बन रही है।वही हम दूसरी तरफ देखे तो प्रदेश को शराब के नशे में झोंक दिया गया है। शराब बंदी की बात करने वाली सरकार शराब घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के झगड़ो के चलते पुरे प्रदेश मे स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर है सरकारी अस्पताले रिफर सेंटर बनकर रह गए है।युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।

किसानो को 266 रुपए के यूरिया को 700 रुपए में खरीदना पड़ रहा है। सरकार ने हर जगह माफिया बैठा कर रखा है। कुल धान का 90 प्रतिशत धान मोदी सरकार खरीद रही है, जिसकी वाहवाही भूपेश सरकार ले रहीं है। प्रधानमंत्री आवास छीनने का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है। भूपेश सरकार विकास नहीं करने का दृढ़ संकल्प लेकर बैठी है। पुरे प्रदेश मे विकास कार्य बंद पड़े है।

सड़को का हाल बेहाल है पैदल चलना मुश्किल है। बेरोजगार, किसान, कर्मचारी, युवा, महिला, व्यवसायी सभी परेशान हैं। देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज छत्तीसगढ़ में नहीं बची है।

महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं का रोजागार छीनकर रेडी टू ईट निर्माण का कार्य किसी और को देकर रेडी टू ईट निर्माण में भारी भ्रष्टाचार कांग्रेस की सरकार कर रही है। हमेशा अपनी नाकामियों का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ने वाली कांग्रेस जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास न देकर गरीबों के साथ धोखा किया है।

प्रदेश की भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में किसी को नहीं छोड़ा है। पूरे छत्तीसढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया प्रमुख अधिकरियों की गिरफ्तारी इन सब का पुष्टि कर रही है। ईडी की लगातार कार्यवाही ने कांग्रेस सरकार का भ्रष्ट लोगों को पूर्ण समर्थन होना उजागर किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ को दीमक बनकर पूरी तरह से खोखला कर रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय विधायक और सांसद को आड़े हाथों लिया है और वाहवाही लूटने वाला करार दिया है।

केदार कश्यप ने चुनौती भरे लहजे में कहा है कि सत्ता में पदस्थ स्थानीय विधायक अपने द्वारा किए एक काम जनता को दिखाएं। और जिस NH 130 D के राशि अनुमोदन पर सांसद ढोल पिट रहे हैं उसे मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा जारी किया है। सांसद अपने दम पर नारायणपुर अंतगढ़ मार्ग और ओरछा मार्ग का मरम्मत ही करवा के दिखाएं।

भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी व सांसद संतोष पांडे ने भूपेश बघेल व राज्य सरकार की नीतियों पर बोलते हुए कहा है की राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते धर्मांतरण में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से शांति के टापू छत्तीसगढ़ को झारखंड जैसे राज्य में तब्दील करने की साजिश रची जा रही है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, भाजपा नेता गौतम गोलछा, रतन दुबे आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU