Bjp भाजपा के दिग्गज पहुंच रहे दंतेवाड़ा,लोकसभा प्रवास योजना में दंतेवाड़ा विधानसभा की हुई बैठक
Bjp दंतेवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव को देखते हुए परिवर्तन के साथ महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है| लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश संयोजक मोती राम साहू के साथ अन्य पदाधिकारी एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर कार्यों की समीक्षा की |
Bjp आज भाजपा जिला कार्यालय में दंतेवाड़ा विधानसभा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई | जिसमें आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से लोकसभा प्रवास योजना के कार्य को सक्रियता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने हेतु कहा गया |
Bjp लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश संयोजक मोती राम साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोक सभा प्रवास योजना केन्द्र से तैयार की गयी महत्वपूर्ण योजना है |निरंतर जन संपर्क करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत कर जीत के लक्ष्य के साथ कार्य करते रहे | आपसी सांमजस्य के साथ जनहित के मुद्दों को सक्रियता से उठाने का प्रयास करे |
Bjp कांग्रेस सरकार की वायदाखिलाफ़ी एवं केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये | कार्यकर्ता यह प्रयास करे की केंद्र की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियो तक पहुंचे व समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ मिले |
बैठक को लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश सह संयोजक श्रीमती सरला कोसरिया व श्यामसुंदर अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी जिला संयोजक कमला नाग ने भी संबोधित किया |
बैठक में प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, महामंत्री द्वय धीरेन्द्र प्रताप, संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला नाग,पिंटू उइके,मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर भारद्वाज, सुमित सरकार, राजमन, राजेश कश्यप, जयदयाल नागेश, डी पी मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धनसींग नाग, राजश्री मंडावी, लता मरकाम,लक्ष्मी यादव, विनोद साहू,मोहन ठाकुर आदि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद हुए |