Bilaspur State Congress Committee बलौदाबाजार घटना : शहर में जयसिंह व जीपीएम में शैलेष करेंगे आंदोलन का नेतृत्व

Bilaspur State Congress Committee

Bilaspur State Congress Committee बलौदाबाजार घटना : शहर में जयसिंह व जीपीएम में शैलेष करेंगे आंदोलन का नेतृत्व

Bilaspur State Congress Committee बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के बैनर तले मंगलवार को सुबह 11 बजे नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के प्रभारी पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। बीते दिनों बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में अप्रिय घटना सामने आई है, जिसमें असामाजिक तत्वों ने मौका का फायदा उठाते हुए कलेक्टोरेट परिसर और एसपी आफिस में आगजनी, तोड़फोड़ कर बड़ी संख्या में आर्थिक क्षति पहुंचाई है। यह घटना भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और प्रदेश में कानून व्यवस्था की लचरता का प्रमाण है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है।

अपराधियों को कानून का भय नहीं है और आम जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अध्यक्षों ने कहा कि मंगलवार को राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था और नाकामियों के विरोध नेहरू चौक में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

 

Bhilai : ईद उल अजहा पर अमन के लिए दुआओं में उठे हाथ

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, महापौर, निर्वाचीत जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, निगम सभापति, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के निर्वाचीत जन प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी, शहर कार्यकारिणी, सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस समेत सभी कांग्रेसजनों की उपस्थिति को अनिवार्य किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU