Bilaspur Sports and Youth Welfare Department : खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही जिला खेल परिसर का उन्नयन

Bilaspur Sports and Youth Welfare Department :

Bilaspur Sports and Youth Welfare Department :  खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही जिला खेल परिसर का उन्नयन

 

Bilaspur Sports and Youth Welfare Department :  बिलासपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर अनदेखी का शिकार हो गया है। इसी वजह से इस परिसर में कई महत्वपूर्ण खेल मैदान होने के बाद भी इसका लाभ जिले के खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि मुख्य मैदान में गिटटी, पत्थर, धूल भरा पड़ा हुआ है। वही अन्य खेलों के मैदान का हालत भी कुछ खास ठीक नहीं है, ऐसे में अब इसकी सूध स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड लेने जा रहा है।

जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से ही जिला खेल परिसर का उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मैदान की तमाम खामियों को दूर करने के साथ अन्य प्रकार की खेल सुविधा स्थापित कराई जाएगी, जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा।

Bilaspur Sports and Youth Welfare Department :  जिला खेल परिसर में खो-खो मैदान, कबडडी मैदान, बैडमिंटन कोट, जूडो प्रशिक्षण शिविर, स्वीमिंग पूल, बास्केटबाल, वालीबाल के मैदान की सुविधा है। वही बीच में मुख्य मैदान है, जहां पर हाकी, क्रिकेट, फुटबाल जैसे खेल का आयोजन किया जा सकता है। वही एथलेटिक्स के सभी इवेंट हो सकते है। लेकिन अनदेखी की वजह से इन खेलों का आयोजन व सही तरीके अभ्यास संभव नहीं हो पा रहा है।

शहर में खेल इंस्फ्राट्रक्चर को बेहतर बनाने के उददेश्य से ही जिला खेल परिसर का कायाकल्प का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत मैदान की सभी खामियों को दूर किया जाएगा और उसे खेलने लायक बनाया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के लिए अन्य सुविधा भी स्थापित की जाएगी। जिससे खेल परिसर नए लुक में नजर आने लगेगा और खिलाड़ी इसका सही उपयोग कर खेलों में आगे बढ़ सकेंगे।

ऐसे होगा बदलाव

Bilaspur Sports and Youth Welfare Department :  सबसे पहले तो स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाया जाएगा, ताकि रात के समय में भी खेल स्पर्धा का आयोजन हो सके। इसके साथ ही कबडडी, खो-खो, वालीबाल, बास्केट बाल स्टेडियम को संवारा जाएगा। बैडमिंटन कोट की कमियां दूर की जाएगी। साथ ही मुख्य मैदान को बदला जाएगा। जिसमे एथलेटिक्स ट्रेक के साथ हाकी, क्रिकेट, फुटबाल का अभ्यास कर सकेंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा स्तरीय प्लेटफार्म

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खेल और उसके खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए नए-नए स्पोर्ट काम्पलेक्स बनाए जा रहे है। बालिका खिलाड़ियों के लिए अलग से खेल मैदान की सुविधा मिल रही है। इसका मुख्य उददेश्य नए खिलाड़ी पैदा करना और खेलों में बिलासपुर का नाम रोशन करना है। साफ है कि जिला खेल परिसर के नए स्वरूप में आने के बाद वहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को स्तरीय प्लेटफार्म मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU