Bilaspur Latest News अधिकारियों की तानाशाही व्यवहार नागरिकों के लिए ख़तरनाक : शैलेष पाण्डेय

Bilaspur Latest News

Bilaspur Latest News अधिकारियों की तानाशाही व्यवहार नागरिकों के लिए ख़तरनाक : शैलेष पाण्डेय

Bilaspur Latest News बिलासपुर । कमिश्नर साहब..हम बिलासपुरिया गंवार हैं।बोल बचन तो हमारे पास है ही नही।इसलिए तो हम स्मार्ट नहीं बन पाये।निरा गंवार के गंवार रह गये। हमारी तो जिन्दगी बीत गयी।अब आप ही सिखा दें कि स्मार्ट किसे कहते हैंऔर कैसे बनते हैं। यह बातें पूर्व नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी कर निगम कमिश्नर के बयान पर कही। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम जैसे हैं।

वैसे ही सहीव लेकिन धोखेबाजी नहीं करते है।लोग तो कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। अच्छा होगा कि यह चालाकी भी हमें सिखा दे। लेकिन बताना चाहता हूं कि बिलासपुर बिलासपुरियों का है। बिलासपुर ने जब जब संघर्ष किया हासिल कर के ही माना है। इसलिए हमें मूर्ख समझना बन्द करें। बिलासपुर की जनता,अपमानित करने वाले ऐसे अपमानजनक बयान को हरगिज बर्दास्त नहीं करेगी।

पूर्व नगर विधायक कांग्रेस नेता ने निगम कमिश्नर के बयान की निन्दा की है। उन्होने कहा कि बिलासपुर को जो कुछ हासिल हुआ इसके पीछे बिलासपुर की जनता का संघर्ष है। आज भी यहाँ की जनता हवाई सेवा के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन मजाल है कि प्रशासन ने कोई सहयोग किया हो। भूपेश सरकार ने जितना प्रयास किया उतना तो आज तक छत्तीसगढ़ राज्य पर सर्वाधिक शासन करने वाली सरकार ने भी नहीं किया है। इसलिए स्मार्ट बनने वाले असहज बयान को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बिलासपुर की जनता बयान से आहत हुई है।

Bilaspur Latest News शैलेश पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर की जनता ने अपने पुरूषार्थ से छत्तीसगढ़ राज्य, हाईकोर्ट, रेल जोन, एसईसीएल, केन्द्रीय विश्वविद्यालय हासिल किया है। यदि कमिश्नर साहब को जानकारी नहीं है तो सरकार से और यहां की जनता से पूछकर अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। यद्यपि इसकी उन्हें जरूरत नहीं है। लेकिन उन्हें बिलासपुर की तासीर को समझने की जरूरत है।

शैलेष ने बताया कि एक समाचार पत्र को दिए अपने बयान में निगम आयुक्त ने बयान दिया कि बिलासपुर के नागरिक स्मार्ट नहीं है। इस प्रकार का बयान अपमानित करने वाला है। यह जानते हुए भी कि बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा और नैसर्गिक शहर है। बावजूद इसके आयुक्त का लापरवाही पूर्ण बयान बिलासपुर की जनता को अपमानित करने वाला है। ऐसा लगता है कि आयुक्त ने अपमानित करने वाला बयान सरकार के इशारे पर दिया है। लेकिन हम इसे बर्दास्त नहीं करने वाले हैं।

Bilaspur Latest News कांग्रेस नेता ने जोर देते हुए कहा कि बेशक बिलासपुर के लोग भोले-भाले है। अधिकारियों का सम्मान करते हैं। लेकिन इस स्वभाव को गंवार मानकर नहीं देखा जाना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि अधिकारियों की तानाशाही व्यवहार नागरिकों के लिए ख़तरनाक है। जिसकी बानगी मेलापारा में दिखाई दे रहा है। बेलगाम अधिकारी ग़रीबों के घर पर बुलडोज़र चला रहे हैं। जनता की गुहार ना तो सरकार सुन रही है और ना ही अधिकारी ही गंभीरता से ले रहे है। ऊपर से गैर जिम्मेदार बयान जनता के मन में आक्रोष पैदा करने के लिए काफी है। इसके लिए निगम आयुक्त से बिलासपुर की जनता से क्षमा मांगना होगा।

शैलेष ने कहा कि बिलासपुर आदिवासी बहुल्य बहुसांस्कृतिक शहर है। यहां सभी के लोग सभी के सम्मान का ध्यान रखते हैं। आज से पहले किसी अधिकारी ने ऐसे बयान देकर जनता का अपमान नहीं किया है। बिपलासपुर की जनता ने सिवरेज का दर्द सहा..लेकिन सब कुछ सहती रही। विकास के नाम पर अब तक जनता की भावनाओं के साथ सिर्फ खिलवाड़ किया गया है।

 

Public Darshan begins : मुख्यमंत्री साय आत्मीयता से मिल रहे हैं नागरिकों से

लेकिन भूपेश सरकार के प्रयास से अरपा को नया जीवन दिया गया। नदीं पर दो बैराज के सड़क निर्माण का काम चल रहा है। कांग्रेस ने तीन साल में तिफ़रा का बड़ा ब्रिज बनाया। मिट्टी तेल गली,व्यापार विहार रोड,नेहरू चौक से सकरी की सड़क भी कांग्रेस की ही देन है। वरना बीजेपी ने तो बिलासपुर को खोदापुर और चाकूपुर ही बनाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU