Bilaspur : महज आधे घंटे की बारिश ने खोल दिए निगम के दावों की पोल

Bilaspur :

Bilaspur :  महज आधे घंटे की बारिश ने खोल दिए निगम के दावों की पोल

Bilaspur :  बिलासपुर। वर्षा को लेकर नगर निगम की तैयारी के तमाम दावों की पोल बुधवार को खुल गई। शाम की आधे घंटे की वर्षा से प्रमुख सड़क, मोहल्ले, कालोनियों में पानी भर गया। इसके अलावा नाली-नालों का कचरा सड़क पर बहने से स्थिति और भी खराब हो गयी। नगर निगम ने तैयारी का दवा किया था।

निगम प्रबंधन का कहना था कि वर्षा पूर्व नाली-नालों की सफाई की गई है और काम चल रहा है। बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था कर ली गई है। लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन प्री-मानसून की पहली वर्षा ने निगम के तमाम दावे को गलत साबित कर दिया है।

Bilaspur :  वर्षा के बाद नालों का पानी सड़क पर आ गया। इसकी वजह से शहर की सड़कों में पानी भर आया। पुराना बसस्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, व्यापार विहार मार्ग, मुंगेली नाका, विद्यानगर, सरकंडा, अशोक नगर, अज्ञेय नगर, हंसा विहार, कस्तूरबा नगर, कुम्हार पारा, सिंधी कालोनी में कई जगह हुए जलभराव ने परेशानी खड़ी कर दी। यह स्थिति पानी गिरने के तीन से चार घंटे बाद तक बनी रही।

इधर मौसम विभाग ने भी साफ किया है कि दो से तीन दिनों में रह रहकर हल्की से लेकर तेज वर्षा होगी। यदि लगातार पानी गिरा तो, शहर की हालत और भी दयनीय हो जाएगी। नगर निगम व जिला प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों का उठाना पड़ रहा है।

पुराना बसस्टैंड में पानी भराव

पुराना बसस्टैंड के पूरे इलाके में पानी भर गए। इसके चलते दो पाहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई है। क्षेत्र की पानी निकासी के लिए सड़क की दोनों ओर बड़ा नाला बनाया गया है। लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सीधे सड़क में बहने लगा।

पांच साल से समस्या

श्रीकांत वर्मा मार्ग से लिंक रोड मिलने वाले तिहारे के पास ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं है। इसके कारण लगातार पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। हल्की र्षा में चौक से लेकर श्रीकांत वर्मा मार्ग की लगभग 200 मीटर सड़क के दोनों ओर पानी से भर जाता है। हर साल इस प्रकार की समस्या आने के बाद भी ड्रेनेज सिस्टम को नगर निगम सही नहीं कर पाया है। नालियों को ढंक से पानी सड़कों में आ जाता है।

हंसा विहार में फिर पानी

श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित हंसा विहार में सालों से बारिश का पानी भर रहा है। बुधवार को पूरी कालोनी में पानी भर गया। कलोनी की छोटी नाली होने की वजह से पानी निकासी नहीं हो पाता। लेकिन निगम का ध्यान कभी इस पर नहीं गया।

अज्ञेय नगर में नाली का पानी रोड पर

 

Gariaband : नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया तालाब सौंदर्यीकरण का जायजा, बारिश के पूर्व काम पूरा करने के दिए निर्देश

अज्ञेय नगर में भी नाली का पानी सड़क पर आ गया। यहां पानी निकासी के लिए नाला तो है, लेकिन इसका ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं है। इसकी वजह से जब भी वर्षा होती है, नाली का पानी कालोनी की सड़कों में बहने लगता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU