Bilaspur Crime News : घर घुसकर चोर ने 40 हजार रुपये और पीतल कांसे का बर्तन किया पार

Bilaspur Crime News :

Bilaspur Crime News : घर घुसकर चोर ने 40 हजार रुपये और पीतल कांसे का बर्तन किया पार

 

Bilaspur Crime News : बिलासपुर। कोटा के डोंगरीपारा में रहने वाली महिला के घर घुसकर चोर ने 40 हजार रुपये और पीतल कांसे का बर्तन पार कर दिया। इसके दूसरे दिन भी महिला के घर में चोर घुस गया। बर्तन की आवाज से नींद खुलने पर महिला के परिवार वाले बाहर निकले तो एक महिला मिली।

इसके साथ ही पेटी में रखे 40 हजार रुपये भी चोर ले गए थे। उन्होंने चोरी की शिकायत थाने में नहीं की। इसके बाद शनिवार की रात वे परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने लगी। रात करीब एक बजे उनकी बेटी आरती की नींद खुल गई।

Bilaspur Crime News :  उसने अपने पिता को जागकर बताया कि घर में कोई घुसा है। उसने बर्तन गिरने की आवाज सुनी थी। बेटी के जगाने पर पति-पत्नी जाग गए। इसी दौरान एक नकाबपोश उनके मकान से निकलकर भागने लगा। कुछ दूरी पर एक महिला मिल गई।

 

Korba Latest News : शरीर के अस्थिर तत्वों से बिमारियों की उत्पत्ति डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव

पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रही थी। पति-पत्नी ने गांव वालों की मदद से महिला को पकड़ लिया। उसे कोटा पुलिस के हवाले किया गया है। महिला ने आशंका व्यक्त की है कि पहले और अभी हुई चोरी में एक ही व्यक्ति का हाथ है, जो पकड़ी गई संदेही महिला का पति हो सकता है। इसके आधार पर पुलिस संदेही महिला से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU