Bilaspur Crime News : फरार चल रहे नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने वाला दरिंदा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bilaspur Crime News

 Bilaspur Crime News :  शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

 

 Bilaspur Crime News :  बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित जुर्म दर्ज होन के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

Bilaspur Crime News : सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली किशोरी अपने घर में बिना बताए गायब हो गई थी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने नाबालिग को खोज निकाला। उसने बताया कि बन्नाक चौक के पास रहने वाला शुभम रामटेके उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। उसने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

Forest Awareness Center located in Sakri : सकरी स्थित वन चेतना केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम

इसके बाद उसे मारपीट कर छोड़ दिया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपित भाग निकला था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपित पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU