Bilaspur Crime News : लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,देखिये Video

Bilaspur Crime News :

Bilaspur Crime News चोरी की शिकायतकर्ता ने जप्त रकम पर दावा करने से किया इंकार

Bilaspur Crime News बिलासपुर !   बिलासपुर में चोरी के प्रकरण में फरार दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों से पुलिस ने 12.38 लाख रुपए नगद जप्त किया है। जबलपुर से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही 9 आरोपी मामले में अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनसे 53.38 लाख रुपए नगद जप्त किया जा चुका है। हालंकि, ये पैसा किसका है इसका जवाब अब तक नहीं मिल सका है। पुलिस जांच में उलझी हुई है। चोरी की शिकायतकर्ता ने जप्त रकम पर अपना दावा करने से इंकार कर दिया है।

Mcb crime news : कोयला माफियाओं द्वारा पत्रकार से मारपीट,देखिये Video

दरअसल, बीते 21 मई को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने वन विभाग में ठेकेदारी का काम करने वाली महिला सरोजनी साहू के घर को निशाना बनाया था। मामले में महिला ने सोने चांदी के गहनों के साथ करीब सवा लाख रुपए के चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान बीते 23 मई को पुलिस ने मामले में चोरी के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे 41 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के गहने जप्त किए गए।

मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी, इसी बीच आज दो और आरोपी सतीश कश्यप और मुकेश धुरी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इसमें एक आरोपी को बेलतरा व दूसरे आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से और 12.38 लाख रुपए नगद व आधा किलो चांदी का गहना जप्त किया गया है।

इसके साथ ही आरोपियों से अब तक 53.38 लाख रुपए नगद जप्त किया जा चुका है। हालंकि, ये पैसा किसका है इसका जवाब अब तक नहीं मिल सका है। पुलिस जांच में उलझी हुई है। चोरी की शिकायतकर्ता ने जप्त रकम पर अपना दावा करने से इंकार कर दिया है। बहरहाल, पुलिस ने रकम को जप्त कर प्रकरण जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। ताकि रकम के असली सोर्स तक पहुंचा जा सके।

बाइट: राजेंद्र जायसवाल (एएसपी बिलासपुर)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU