Bilaspur Corporation : 300 से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स पर निगम ने की कार्रवाई, आइये पढ़े पूरी खबर

Bilaspur Corporation :

Bilaspur Corporation :  300 से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स पर निगम ने की कार्रवाई, आइये पढ़े पूरी खबर

Bilaspur Corporation :  बिलासपुर। सालों से शहर की सड़कों, भवनों में अवैध होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर का जाल फैला था। वहीं निगम के अधिकारी इससे बेखबर बने हुए थे। इसकी वजह से हर साल निगम को लाखों रुपये की राजस्व की हानि हो रही थी। यह बात तब सामने आई जब अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर निकालने के लिए अभियान चलाया गया। इससे निगम के आला अधिकारी सकते में आ गए, क्योंकि 300 से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर निकले गए, इन्हें जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद जब आंकलन लगाया गया कि इसके माध्यम से हर साल लाखों रुपये का चूना नगर निगम प्रबंधन को लगा है।

लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। आयुक्त अमित कुमार ने पिछले दिनों बरसात के मौसम में आने वाले अंधड़ से होर्डिंग्स गिरने की आशंका को देखते हुए जर्जर हो चुके होर्डिंग्स के स्ट्रक्चर को हटाने व अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर को जब्त करने के निर्देश दिए। इसके लिए बकायदा अभियान चलाने का निर्देश दिया।

BILASPUR : हमदर्द नहीं बेदर्द है प्रदेश सरकार गरीबों पर कर रही अत्याचार : शैलेष पाण्डेय

इसके बाद जब जोन स्तर पर कार्रवाई की गई, तो एक के बाद एक 300 से ज्यादा छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स और बैनर, पोस्टर मिले। इन्हें जब्त किया गया। साथ ही यह बात सामने आई कि अवैध होने की वजह से लाखों रुपये का चूना नगर निगम प्रबंधन को लगा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU