Bilaspur breaking news today : अरपा की बदहाली को मुद्दा बनाकर सत्ता पक्ष पर हमला, देखिये Video

Bilaspur breaking news today :

Bilaspur breaking news today अरपा में बेखौफ रेत का अवैध उत्खनन, अस्मिता के साथ खिलवाड़

Bilaspur breaking news today बिलासपुर !  चुनावी साल में बिलासपुर में अरपा का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। भाजपा अरपा की बदहाली को मुद्दा बनाकर सत्ता पक्ष पर हमलावर है। धरना आंदोलन कर भाजपा अरपा की बदहाली को लेकर जनता के बीच जा रही है और सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल रही है।

http://इसे भी पढ़े : https://jandhara24.com/news/151134/winds-of-change-in-chhattisgarh-pcc-preparation-to-put-presidency-badge-on-mp-deepaks-chest/

इसी कड़ी में आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा ने अरपा में निर्माणाधीन शिवघाट बैराज के पास धरना प्रदर्शन किया और निगम व शहर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

Bilaspur breaking news today पूर्व मंत्री ने अरपा की बदहाली और अरपा में चल रहे प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, अरपा का संरक्षण और संवर्धन का दावा करने वाली सरकार में रोज अरपा का सीना छलनी किया जा रहा है।

BJP State President : पेंड्रा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला, देखिये Video

अरपा में बेखौफ रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है। अरपा के अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यही नहीं अरपा उत्थान के नाम पर बिना कोई ठोस योजना, बिना दूरदर्शी सोच के करोड़ों फूंका जा रहा है।

अरपा को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। पूर्व मंत्री ने अरपा के शिवघाट और शनिचरी पचरी घाट में बन रहे बैराज के ड्राइंग डिजाइन पर भी सवाल खड़े किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि, सरकार अरपा के नाम पर केवल राजनीति करना चाहती है।

Bilaspur breaking news today पूर्ववर्ती सरकार में बने प्राधिकरण को भंग कर सरकार ने बेसिन प्राधिकरण का गठन किया है, सीएम खुद प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं, लेकिन उसके बाद भी आज अरपा की जो स्थिति है वो सबके सामने है।

अरपा में रेत का अवैध खनन जारी है, अरपा में नाले का गंदा पानी जा रहा है, गंदगी से अरपा पटी पड़ी है। सरकार के जनप्रतिनिधि, अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।

बाइट: अमर अग्रवाल ( पूर्व मंत्री छ:ग)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU