(Bilaspur Breaking) रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के घर पर मिला बहू का शव
(Bilaspur Breaking) बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बहू की घर पर लाश मिली। इस खबर से से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। साथ ही मौके पर पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बहू का उसके पति से विवाद हुआ था। खाना बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच नोक -झोक की बात सामने आ रही है।
सरकंडा पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर फ़ौरन विवेचना में जुट गई है।