Bilaspur : कार्यकर्ताओं के विमर्श और आदर्शो से चलती है भाजपा : विजय शर्मा

Bilaspur :

Bilaspur :  कार्यकर्ताओं के विमर्श और आदर्शो से चलती है भाजपा : विजय शर्मा

Bilaspur :  बिलासपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। भाजपा कार्यालय में कार्यकताओं से भेंट मुलाकात की। आइटीआइ भवन कोनी व अटल बिहारी विश्वविद्यालय के वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय शर्मा का पहली बार बिलासपुर आगमन हुआ। जिसे लेकर कार्यक्रताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। तय समय के अनुसार वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्षों वर्ष तक परिश्रम किया है। कठिनाइयां झेली, गली-मोहल्ले में जा जाकर प्रचार किया और उसके परिणीति स्वरूप जब भाजपा की सरकार बनी तो इसके परिणाम भी मिले।

 

वर्षों वर्ष तक अपने जिस सिद्धांतों और आदर्शो के लिए लड़ते रहे आपका परिश्रम से वह फलीभूत हो पाया। भाजपा की सरकार किसी मंत्री या विधायक से नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के विमर्श और आदर्शो से चलती है। वह आपका ही तपस्या थी जिससे कश्मीर में धारा 370 हटाई गई, तीन तलाक पर कानून बनाए गए, नागरिकता कानून लाया गया। हम भाजपा के कार्यकरता है पीढ़ियां बदल जाती है पर संकल्प नहीं बदलते। हम सब एक साथ कार्य करने वाले एक साथ आगे बढ़ने वाले और जब हम एक साथ खड़े होते हैं।

 

तो इन संकल्पों को दोहराते हैं हम भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समाज ने जो प्रतिमान स्थापित किए हैं उन संकल्पों को दोहराते हैं। हम राजनीतिक कार्यकर्ता है कभी लेनदेन की बात नहीं करते हम अपना जीवन लगते हैं। पार्टी और राष्ट्र के उत्सर्ग के लिए अपना जीवन लगते हैं समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन लगते हैं हमारा देश सुरक्षित रहे।

 

सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में हुआ डिप्टी सीएम का स्वागत

 

Bilaspur : डिप्टी सीएम विजय शर्मा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के पश्चात कोनी आइटीआइ वह अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही सरकंडा पार एरिया पहुंचे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ शर्मा का ढोल नगाड़े के साथ आतिशी स्वागत किया। महामाया चौक विधायक कार्यालय कोनी बस्ती गुरुघांसी दास विश्वविद्यालय सहित अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया पूरे मार्ग को फ्लेक्स बैनरों से सजा दिया गया था। मार्ग भर फटाकों की लड़ियां और ढोल ताशे गरजते रहे सैकड़ों की संख्या में युवा काफिले की अगवानी में लगे रहे ।

 

इनकी रही उपस्थिति

 

इस अवसर पर इस अवसर पर धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, भूपेन्द्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, डा कृष्णमूर्ति बांधी, हर्षिता पांडे, अरुण सिंह चौहान, मोहित जयसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU