Bihar latest news today नागनाथ और सांपनाथ के खिलाफ जनता के दो विकल्प : प्रशांत किशोर

Bihar latest news today

Bihar latest news today नागनाथ और सांपनाथ के खिलाफ जनता के दो विकल्प : प्रशांत किशोर

Bihar latest news today पटना ! बिहार में जन सुराज की संकल्पना के साथ अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाशने निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि राज्य की जनता के पास अभी दो ही राजनीतिक विकल्प ‘नागनाथ और सांपनाथ’ हैं लेकिन इसके खिलाफ एक मजबूत विकल्प उसे तभी मिलेगा जब वह खुद (जनता) इसके लिए पहल करेगी।

Bihar latest news today किशोर ने सोमवार को पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन के तालिमपुर गांव में जन सुराज पदयात्रा के 86 वें दिन जनसभा को संबोधित करते हुए  लालू प्रसाद यादव और श्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछले 30 साल से बिहार में नागनाथ और सांपनाथ की सरकार चल रही है। राज्य की जनता के पास बस दो ही विकल्प नागनाथ और सांपनाथ रह गया है लेकिन अब प्रदेश की जनता को साथ मिलकर नया विकल्प खोजना पड़ेगा।

Bihar latest news today देश के कई प्रमुख दलों के लिए अब तक चुनावी रणनीति बनाने वाले श्री किशोर ने कहा कि बिहार में दल बनाने की प्रक्रिया है कि जो आदमी राजनीति में आता है वो दल बना लेता है और खुद उस दल का नेता बन जाता है। उसके बाद अगला नेता अपने बेटा को बना देता है। आम जनता पूरी जिंदगी झंडा लेकर घूमती है और उसके हाथ कुछ नहीं लगता है।

किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के लागू होने से हर साल जनता का 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। बिहार की जनता का यह पैसा उन भ्रष्ट पुलिसवालों और अफसरों की जेब में जा रहा है जो घर-घर होम डिलीवरी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम आपको नीतीश कुमार, लालू यादव और मोदी जी का उदाहरण देने नहीं आए हैं। हम यहां आपको यह बताने आए हैं कि बबूल का खेती करेंगे तो उस पेड़ से आम नहीं मिलेगा।”

Bihar latest news today चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार की जनता को अपनी समस्या के बारे में पता है लेकिन जनता उस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रही है। बिहार कभी नहीं सुधर सकता ये बात मान कर सब नेताओं ने भी अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार तभी सुधरेगा जब बिहार की जनता इसे ईमानदारी से सुधारने की जिम्मेदारी लेगी।

किशोर ने कहा कि बिहार की जनता में यह काबिलियत है कि वह बिहार को आने वाले 10 वर्षों में अग्रणी राज्यों में शामिल करा सकती है। उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द ने आज दूसरे राज्यों में गाली का रूप ले लिया है, आज बिहारी मतलब बेवकूफ, अनपढ़ माना जाने लगा है लेकिन बिहार के लोग बेवकूफ नहीं है। बिहार ज्ञान की भूमि रही है। देवताओं को भी बिहार में आ कर ज्ञान की प्राप्ति हुई है। इस मिट्टी का गौरव करना हम बिहारियों को सीखना पड़ेगा।

Bihar latest news today जन सुराज पदयात्रा के दौरान श्री किशोर अब तक लगभग 1000 किलोमीटर से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किलोमीटर से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अब तक 350 किलोमीटर से अधिक पैदल चल चुके हैं। इस दौरान वह शिवहर में आठ दिन रुके और अलग-अलग गांवों-प्रखंडों में गए। शिवहर में उन्होंने 140 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की। इस दौरान जनसभाओं के साथ ही  किशोर ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी स्थापित किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU