Bhopal BJP :

Bhopal BJP ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को मध्यप्रदेश भाजपा बनाएगी ऐतिहासिक : शर्मा

 

Bhopal BJP भोपाल ! भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आगामी 30 तारीख को 100वें एपिसोड के प्रसारण कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा ऐतिहासिक बनाएगी।


Bhopal BJP  श्री शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि इस कार्यक्रम के एक भी एपिसोड में किसी प्रकार की राजनैतिक बात ना होना ये भारत के राजनीति का नया इतिहास श्री मोदी के नेतृत्व में बन रहा है। 100 वां एपिसोड हमारे लिए महत्वपूर्ण है, मध्यप्रदेश भाजपा ने तय किया है कि सभी 64 हजार 100 बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण होगा। जो लोग मध्यप्रदेश के मन की बात में उल्लेखित हुए हैं, उन्हें सम्मानित करना, समाज के प्रबुद्ध लोगों को इस ‘मन की बात’ में जगह-जगह पर आमंत्रित करना और हर बूथ पर कार्यक्रम किया जाएगा।


Bhopal BJP  उन्होंने कहा कि 64 हजार 100 बूथों के साथ 25 हजार स्थान ऐसे होंगे, जहां बड़ी संख्या में पब्लिक के साथ जोड़ कर इस कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा ऐतिहासिक बनाएगी। कहीं खिलाड़ी जुडेंगे तो कहीं सफाईकर्मी जुड़ेंगे। समाज में प्रभाव रखने वाली महिलाएं भी जुड़ेंगी। सभी सांसद और विधायक अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU