Bhilai Nagar निगम आयुक्त रोहित व्यास ने किया रात्रि में शहर का औचक निरीक्षण

Bhilai Nagar

Bhilai Nagar सिंगल यूज प्लास्टिक पर भिलाई निगम ने की बड़ी कार्रवाई

Bhilai Nagar भिलाई नगर। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने रात्रि में अचानक शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया इस दौरान गंदगी फैलाने वाले तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय करने वालो से जुर्माना वसूल किया गया। आयुक्त ने गदा चौक सुपेला के आसपास का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी तथा शराब दुकान के आसपास गंदगी पसारने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर ही गंदगी फैलाने वालों तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय करने वालो पर जुर्माना लगाया गया।

Bhilai Nagar आयुक्त के निरीक्षण के समय अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा मौजूद रहे। सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक पर बैन होने के बाद से भिलाई निगम लगातार इस पर कार्रवाई के लिए अभियान चला रहा है और जब्ती के साथ ही जुर्माना वसूली की भी कार्रवाई कर रहा है।

Bhilai Nagar कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम का भी गठन किया है, जो प्रात: और रात्रि दोनो ही समय कार्रवाई के लिए निकल रहे है। दुकानों, बाजार क्षेत्रों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सभी जगहो का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी प्रतिबंधित एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मिल रहे है, इसे जब्त करते हुए जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।

Bhilai Nagar गठित टीम ने वैशालीनगर क्षेत्र के कई दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमे से 29 दुकान ऐसे थे जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय एवं उपयोग किया जा रहा था। इन सभी दुकानों से प्रतिबंधित व सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुए 40500 रूपये की चालानी कार्रवाई की गई और प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय एवं उपयोग नहीं करने हिदायत दी गई। वार्ड क्रं. 19 राजीव नगर में एक ऑटो के माध्यम से पानी पाउच की सप्लाई की जा रही थी इसकी सूचना निगम को मिली और टीम बिना देरी किये मौके पर पहुॅचकर पुरे आटो में रखे हुए पानी पाउच की जब्ती बनाई।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने शहर वासियों से प्रतिबंधित एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। इस तारतम्य में शहर से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक गायब हो गया है, परन्तु जो चोरी छिपे इसका विक्रय एवं उपयोग कर रहे है, उन पर निगम प्रशासन लगाम लगाने कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU