Bhilai Crime News : पुलिस के समझाइश के बावजूद पति ने उठाया आत्मघाती कदम, आइये पढ़े खबर

Bhilai Crime News :

रमेश गुप्ता

 

Bhilai Crime News:  पुलिस के समझाइश के बावजूद पति ने उठाया आत्मघाती कदम, आइये पढ़े खबर

 

Bhilai Crime News :  भिलाई.   पति ने पत्नी से झगड़े के बाद अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना सुपेला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के इस झगड़े में पुलिस ने रविवार रात को मृत पति को समझाइश दी थी। सोमवार सुबह फिर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ इसके बाद पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

 

डायल 112 पहुंची थी रात में

Bhilai Crime News :  जानकारी के मुताबिक, सुपेला लक्ष्मी मार्केट निवास अजय ठाकुर (37) प्लाईवुड का काम करता है। घर में वो पत्नी, बच्चा और मां के साथ रहता था। मां बिहार अपने गांव गई हुई है। रविवार रात में पति-पत्नी के बीच फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने डायल-112 में फोन कर दिया था। पुलिस रात में आई और जब पता चला की मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है, तो उन दोनों को समझाया और पुलिस चली गई।

कमरे में लगा ली फांसी

 

Abhivyakti App : मोबाईल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर छात्र-छात्राओं को दी गई साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट की जानकारी

सोमवार सुबह फिर से दोनों आपस में विवाद करने लगे। इससे नाराज होकर अजय अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक वो बाहर नहीं आया, तो पत्नी ने दरवाजा खुलवाया। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो पत्नी ने मदद की गुहार लगाई। आसपास पड़ोस के लोग पहुंचे और खिड़की से झांककर देखा, तो अजय पंखे से रस्सी के सहारे फंदा बनाकर लटका हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU