Bhanupratappur News Today : माँ के नाम एक पेड़ योजना का शुभारंभ

Bhanupratappur News Today :

Bhanupratappur News Today : वृक्षारोपण के पुनीत कार्य मे हम सभी की भागीदारी जरूरी- विक्रम उसेंडी

 

 

Bhanupratappur News Today : भानुप्रतापपुर। एक पेड़ माँ के नाम योजना का शुभारंभ करते विधायक विक्रम देव उसेंडी ने पूर्व वनमंडल परिसर में नीम एवं आंवला वृक्ष का पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निश्चित ही एक पेड़ माँ के नाम योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह एक वृहद कार्यक्रम है। हम सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए आज ग्लोबल वार्मिंग इसी को देखते हुए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य मे हम सभी की भागीदारी जरूरी है।

कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए एवं उन्हें संरक्षित साथ ही इस ओर लोगो को प्रेरित करते हुए प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 11 जुलाई को वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण का महाअभियान किया जाना है। इस अभियान में सभी की भागीदारी होनी चाहिए।

 

Bhanupratappur News Today : डीएफओ पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर दुलेश्वर प्रसाद साहू ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम योजना का आज शुभारंभ किये है। योजना के तहत वन मंडल अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के 1 लाख 50 हजार पौधो का हितग्राहियों एवं सम्मानीय नागरिको का वितरण किया जाना है। मैं हितग्राहियों एवं सम्मानीय नागरिको से अपील करता हूं कि वे एक वृक्ष जरूर लगाएं एवं सुरक्षित रखे। योजना को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित रहे।

 

स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इससे धरती माँ की रक्षा होती है। दुनिया मे माँ कि रिश्ता अनमोल है। सबके जीवन मे माँ का स्थान सबसे ऊंचा होता है। माँ हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। माँ का ये प्यार हम सब के लिए एक कर्ज की तरह होता है। जिसे कोई नही चुका सकता है। हम माँ को कुछ दे तो नही सकते लेकिन कुछ कर सकते है क्या इसी सोच से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान माँ के नाम एक पेड़ योजना का शुभारंभ किया गया है।

 

Pravesh Utsav : दुर्गापाली शासकीय शाला में मनाया गया प्रवेश उत्सव

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान,राजा पांडेय भाजपा जिला अध्यक्ष युमो, प्रदीप जैन व्यापारी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अरविंद जैन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, आकाश सोलंकी मंडल अध्यक्ष युमो, डिगेश खापर्डे मंडल महामंत्री, ललित गांधी मंडल कोषाध्यक्ष, संकेत नशीने जिला उपाध्यक्ष युमो, आई पी गेन्द्रे एसडीओ भानुप्रतापपुर , मोहन नेताम रेंजर भानुप्रतापपुर, फूल सिंह वड्डे डिप्टी रेंजर सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU