Bernard Arnault richest man in the world : एलन मस्क ने गंवाया नंबर-1 का ताज, अब बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Bernard Arnault richest man in the world : एलन मस्क ने गंवाया नंबर-1 का ताज, अब बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Bernard Arnault richest man in the world : एलन मस्क ने गंवाया नंबर-1 का ताज, अब बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Bernard Arnault richest man in the world :फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट अब एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

Durg Chhattisgarh : दुर्ग संचारण-संधारण वृत्त के नए अधीक्षण अभियंता ने संभाला पदभार

Bernard Arnault richest man in the world :हालांकि, दोनों अरबपतियों के बीच का अंतर ज्यादा नहीं है। वहीं एशिया के सबसे अमीर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी 134.6 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सबसे बड़ा फेरबदल टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में देखने को मिला है। एलोन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे बल्कि वह दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

https://jandhara24.com/news/131928/nora-fatehi-sues-jacqueline/

फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उन्हें दौलत की दौड़ में पछाड़ दिया है। बर्नार्ड अरनॉल्ट 186.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

एलोन मस्क की नेटवर्थ घट गई थी
फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक लंबे समय तक सबसे अमीर शख्स के तौर पर अपनी पहचान बनाए

रखने वाले एलोन मस्क की संपत्ति में गिरावट के बाद वह पहले नंबर से दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. एलन मस्क की नेटवर्थ घटकर 181.3 अरब डॉलर रह गई है।

हालांकि मस्क और अरनॉल्ट के बीच फासला ज्यादा नहीं है। दोनों की संपत्ति में सिर्फ 5.2 अरब डॉलर का फासला है।

2021 से लगातार नंबर वन था
गौरतलब है कि साल 2021 में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को हराकर यह मुकाम हासिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त मस्क की नेटवर्थ 188 अरब डॉलर पहुंच गई थी, जबकि पहले नंबर पर मौजूद बेजोस की नेटवर्थ घटकर 187 अरब डॉलर रह गई थी।

अब जेफ बेजोस 113.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने पीछे छोड़ दिया है।

गौतम अडानी तीसरे नंबर पर कायम हैं
टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल दोनों भारतीय उद्योगपति अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी

134.6 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों में तीसरे नंबर पर अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं. वहीं, लिस्ट में दूसरे भारतीय उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 92.8 अरब डॉलर के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं।

लिस्ट में यह अरबपति भी शामिल है
फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक दिग्गज निवेशक वारेन बफेट 108.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

वहीं, बिल गेट्स 106.5 अरब डॉलर के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अन्य अमीरों की बात करें तो लैरी एलिसन 103.9 अरब डॉलर के साथ सातवें, कार्लोस स्लिम हेलू 81.8 अरब डॉलर के साथ नौवें और स्टीव बाल्मर 81.7 अरब डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं। के साथ मौजूद है।

ये दोनों अमीर टॉप-10 से बाहर
अरबपतियों की लिस्ट में एक और फेरबदल देखने को मिला है। लंबे समय से टॉप-10 में शामिल दो दिग्गज अरबपति अब इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

लैरी पेज अब 81.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर है, जबकि सर्गेई ब्रिन 77.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें नंबर पर पहुंच गया है। इसके अलावा फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 41.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 26वें स्थान पर हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU