Balodabazar News : कलेक्टर बंसल ने जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 देकर शिक्षकों का किया सम्मान

Balodabazar News : कलेक्टर बंसल ने जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 देकर शिक्षकों का किया सम्मान

Balodabazar News : कलेक्टर बंसल ने जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 देकर शिक्षकों का किया सम्मान

बलौदाबाजार हेमन्त मिश्रा

Balodabazar News : बलौदाबाजार – भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी 2022 को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 का शुभांरभ किया गया। जिले में कक्षा 1 कक्षा 12 तक बच्चों के अध्ययन-अध्यापन के लिए शासकीय,अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त कुल 2356 विद्यालय संचालित है।

Also read  :CG Bemetara Helipad : मुख्यमंत्री का बेमेतरा हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

Balodabazar News :माननीय केलक्टर रजत बंसल द्वारा जिले के सभी विद्यालयों को पोर्टल में पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरुप जिले लगभग 97% विद्यालयों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु पोर्टल में अपना पंजीयन किया।

जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु 38 शालाओं (सर्वोच्च अंक प्राप्त कुल 08 तथा उपश्रेणी में चयनित 30) तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 14 शालाओं का स्तरवार (सर्वोच्च अंक प्राप्त 08 तथा उप श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त 06) का स्वच्छ

Also read  :https://jandhara24.com/news/113836/bjps-preparations-for-the-visit-of-national-president-jp-nadda-will-recharge-the-party-for-the-entire-election

विद्यालय पुरस्कार पोर्टल में नांमाकन किया जाना था। राज्य कार्यालाय के निर्देशों का पालन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी  सी.आर.ध्रुव, जिला मिशन समन्वयक श्री आर.सोमेश्वर राव ,सहायक कार्यक्रम समन्वयक मनोहर लाल साहू,

मनहरण लाल साहू, जहीर अब्बास, खिलावन वर्मा एवं जिला समन्वयक  योगेश यदु (वर्ल्ड विज़न इंडिया-युनुसेफ़) के मार्गदर्शन में पोर्टल में पंजीकृत 2282 विद्यालयों में से पांच स्टार प्राप्त 197 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन

मूल्यांकनकर्ता(संकुल शैक्षिक समन्वयक) द्वारा कराया गया तथा भौतिक मूल्यांकन उपरांत मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा पोर्टल में इसकी प्रविष्टि की गई। प्रविष्टि उपरांत इन विद्यालयों में से सर्वश्रेष्ठ 37 विद्यालयों का चयन जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए

किया तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 14 सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का ऑनलाईन नामांकन स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 पोर्टल में कर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित 14 विद्यालयों की सूची राज्य कार्यालय को आवश्यक

Balodabazar News : कलेक्टर बंसल ने जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 देकर शिक्षकों का किया सम्मान
Balodabazar News : कलेक्टर बंसल ने जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 देकर शिक्षकों का किया सम्मान

कार्यावाही हेतु प्रेषित कर दिया गया था। राज्य कार्यालय द्वारा आदित्य बिरला पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावन, विकासखण्ड सिमगा का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए नामांकित किया गया है

। माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के चयनित 37 विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए भविष्ट में इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU