Bacheli Latest News : इंसुलेटर में ब्लास्ट होने के बाद तार जमीन में गिरने से बचेली के कई वार्डो में करीब 16 घंटे बिजली रही बंद,आइये पढ़े पूरी खबर

Bacheli Latest News :

दुर्जन सिंह

 

Bacheli Latest News :  सुबह घरो में नही हो पाया जल आपूर्ति, लोगो को हुई परेशानी

 

 

Bacheli Latest News :  बचेली- बचेली नगर में मंगलवार को हुई बारिश के दौरान रात 10 बजे से बुधवार दोपहर 2.30 बजे तक बिजली बंद रही, जिससे लोगो को काफी परेशनाी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गणेश धु्रव ने बताया कि मेन रोड़ सेट्ल वर्कशाॅप से लेकर पाल दुकान तक मंगलवार की रात को बारिश के दौरान अचानक 11 केव्ही के एसडी लाईन विद्युत खंभो में लगे इंसुलेटर में ब्लास्ट होने के बाद तार जमीन पर गिर गया है जिससे नगर के विभिन्न वार्डो में विद्युत सेवा प्रभावित हुई।

Bacheli Latest News : करीब 16 घंटे तक बचेली नगर के वार्ड क्रं. 1 से 4, 15 व 16 में रात 10 बजे से बंद रही। जो अगले दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे विद्युत सेवा बहाल हो पाई। पूरी रात बिजली नही होने से लोगो को काफी परेशानी हुई। साथ ही अगले दिन सुबह बिजली नही होने से पानी की सप्लाई भी नही हो पाई, घरो में पानी नही पहुॅच पाया, जिसके कारण इन वार्डो के लोगो दिक्कतो का सामना करना पड़ा।इंसुलेटर में ब्लास्ट के वक्त सभी घरो के अंदर थे एवं उस मार्ग पर आवाजाही नही थी, अन्यथा एक बड़ी घटना हो सकती थी।

 

Chief Minister Vishnu Dev Sai : मुख्यमंत्री साय मेधावी बच्चों को स्कूटी खरीदने के लिए देंगे लाख रूपए का चेक

Bacheli Latest News : नगर के वार्डो में बिजली गुल की समस्या आम हो गई है। जानकारी के अनुसार समय पर मेनटेंनेस न होने इसके पीछे की वजह है। बताया जा रहा है कि मेन पावर, टूल्स, विघुत सामाग्रियो की कमी है। पुराना सामानो को ही जोड़तोड़ कर बनाया जाता है। बचेली क्षेत्र के विघुत विभाग में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो के लिए 5 नियमित कर्मचारियो की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में एक ही नियमित कर्मचारी है जो ठेका के कर्मिैयो के साथ पूरा कार्य देख रहे है। कार्य के दौरान जोखिम भी लिया जा रहा है। सरकार बदल गई लेकिन विघुत विभाग की समस्या जस की तस है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU