Azadi ke Amrit Utsav : तुर्री धाम में आयोजित की गई हर घर तिरंगा अभियान को लेकर संयुक्त बैठक

Azadi ke Amrit Utsav :

Azadi ke Amrit Utsav : तुर्री धाम में आयोजित की गई हर घर तिरंगा अभियान को लेकर संयुक्त बैठक

Azadi ke Amrit Utsav : सक्ती। आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत सक्ती विधानसभा के बाराद्वार एवं सारागांव मंडल की प्रमुख पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक भगवान भोलेनाथ की पावन भूमि एवं तीर्थ स्थल तुर्री धाम में आयोजित की गई।

Azadi ke Amrit Utsav : बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र का विधिवत पूजा आरती पश्चात कार्यकर्ताओं को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस महत्वपूर्ण अभियान के दिशानिर्देशों एवं करणी कार्य के बारे में हर घर तिरंगा अभियान के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने विस्तार से अवगत कराया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में पच्हतर झंडा लगाने का लक्ष्य रखा गया साथ ही युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा बाईक रैली,प्रभात फेरी सहित अन्य गतिविधियों के लिए उपस्थित पदाधिकारियों से आग्रह किया गया ताकि हर घर तिरंगा अभियान को सक्ती विधानसभा सहित जांजगीर चांपा जिले में ऐतिहासिक बनाया जा सके।

बैठक के पश्चात तुर्रीधाम के भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन से तिरंगा जन जागरण यात्रा की शुरुआत जिले में की गई ।सभी अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, तिरंगा झंडे की जय का उद्घोष करते हुए तुर्री मंदिर परिसर सहित मेला का भ्रमण कर हर घर तिरंगा अभियान हेतु जनजागरूकता लाया गया।

Khel Madai : राजधानी में दो दिवसीय खेल मड़ई शुरू, 700 प्रतिभागी ले रहे भाग
कार्यक्रम को सक्ती विधानसभा प्रभारी दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सारागांव प्रभाष सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया!

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा सह प्रभारी उमा राजेंद्र राठौर, सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह,बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक हेत राम देवांगन,महामंत्री रवि गबेल ,मंत्री विजय जायसवाल अंजनी जिंदल, छेदी दास मानिकपुरी,श्रीमती उषा साहू, राजेंद्र राठौर, राकेश अग्रवाल,शत्रुघन चंद्रा, कृष्णा साहू,गोविंदा साहू, राजकमल राठौर, नेत्र प्रसाद साहू,रंजीत लहरे, योगेश पटेल, रोशन पटेल,दिनेश साहू, राधेश्याम् साहू, संत राम साहू, रामेश्वर निराला,,रथ राम राठौर,फूल सिंह सिदार, अशोक देवांगन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU