NZ vs SL : न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा

NZ vs SL :

NZ vs SL न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा

 

NZ vs SL ऑकलैंड !  न्यूज़ीलैंड ने हेनरी शिपली (31/5) की नायाब गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को पहले एकदिवसीय मैच में शनिवार को 198 रन से रौंद दिया।


न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेहमान टीम मात्र 19.5 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गयी। यह रनों के मामले में श्रीलंका की पांचवीं सबसे बड़ी हार है।


NZ vs SL टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट निकाले और फिन ऐलन के अलावा किसी कीवी बल्लेबाज को अर्द्धशतक नहीं बनाने दिया। सलामी बल्लेबाज ऐलन ने 49 गेंद पर पांच चौकों और दो छक्कों के सथ 51 रन बनाये। इसके अलावा डैरिल मिचेल ने 58 गेंद पर 47 रन जबकि रचिन रवींद्र ने 52 गेंद पर 49 रन की पारी खेली और न्यूजीलैंड 274 रन पर ऑलआउट हो गयी।


श्रीलंका की ओर से चमिका करुणारत्ने ने चार विकेट लिये, जबकि लाहिरू कुमारा ने दो विकेट चटकाये। दसुन शनाका और दिलशन मदुशंका को एक-एक सफलता हासिल हुई।


लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंकाई बल्लेबाज ईडन पार्क के उछाल में फंसकर तेजी से पवेलियन लौटते गये। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जबकि एंजलो मैथ्यूज़ ने सर्वाधिक 18 रन बनाये।


शिपली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट लिये। इसके अलावा मिचेल और ब्लेयर टिकनर को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं।


न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल पर खेला जायेगा। एकदिवसीय विश्व कप 2023 में सीधे प्रवेश के लिये श्रीलंका को यह सीरीज जीतना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU