Assembly elections : भाजपा नेताओं का मिशन 2023 को लेकर लगातार संगठन महामंत्री अजय जम्वाल पहुंचे दंतेवाड़ा

Assembly elections :

Assembly elections :  भाजपा नेताओं का मिशन 2023 को लेकर लगातार संगठन महामंत्री अजय जम्वाल पहुंचे दंतेवाड़ा

Assembly elections :  दंतेवाड़ा |आगामी वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेता लगातार जिलों के प्रवास में है | भाजपा के दिग्गज नेता फिर दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर पहुंचे | भाजपा छेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी,सह प्रभारी हुंगाराम मरकाम एवं विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह भदौरिया आज दंतेवाड़ा पहुंचे एवं कार्यकर्ताओ से रूबरू हुए |

भाजपा दंतेवाड़ा संगठन प्रभारी नियुक्त होने के पश्चात श्रीनिवास मद्दी एवं सह प्रभारी नियुक्त होने के पश्चात हुंगाराम मरकाम दंतेवाड़ा जिले के प्रथम प्रवास पर पहुंचे, पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओ ने नेताओं के आगमन पर भाजपा जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी के नेतृत्व में सभी का जोरदार स्वागत किया जिसके पश्चात भाजपा कार्यालय पहुंचे एवं बस्तर माटी पुत्र पूर्व सांसद श्रद्धेय बलिराम कश्यप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं दंतेवाड़ा विधानसभा की बैठक में सभी नेतागण शामिल हुए | कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने किया |

Assembly elections : जम्वाल ने कहा की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में जो आक्रोश है और लगातार भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जो जनसेवा का कार्य किया जा रहा है उससे निश्चित तौर पर आगामी होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में दंतेवाड़ा समेत बस्तर के 12 सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा |

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 2018 में जो जनघोषणा पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता से वायदे किये थे उसे पूरा करने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है और अब जनता ने 2023 में इस सरकार को विदा करने का मन बना लिया है, झूठे वायदे के दम पर बनी सरकार को सबक सीखाने जनता ने अब मूड बना लिया है और दोबारा जनता इन पर भरोसा करने वाली नहीं है |

Assembly elections : जम्वाल ने कहा की राष्ट्र का निर्माण एवं जनसेवा ही भाजपा का उद्देश्य है इसी उद्देश्य के साथ हर भाजपा का कार्यकर्त्ता संगठन के नेतृत्व में एकजूट होकर जनता की आवाज़ बनकर कार्य करें | श्रद्धेय अटल जी के सपनो के छत्तीसगढ़ एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के भारत को विश्वगुरु बनाने के उदेश्य के साथ कार्यकर्त्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें | भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है और कार्यकर्ताओ के परिश्रम से ही केंद्र समेत विभिन्न राज्यों में भाजपा ने लक्ष्य की प्राप्ति कर नये राजनीतिक कीर्तिमान स्थापित किये है |

जम्वाल ने कहा की आमजन से निरंतर संपर्क बनाये रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है | आपसी तालमेल व सांमजस्य बनाकर जनहित के मुद्दों को निरंतर उठाने का क्रम बना रहे, इस बात की चिंता करनी है |  जम्वाल ने कहा कि लड़ने का मन बना कर कार्यकर्ता मैदान में उतरें | कांग्रेस राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार की आमजन से जुड़ी लाभप्रद योजनाओं का प्रचार प्रसार करें | कार्यकर्ता मनोयोग से यह भी सफल प्रयास करें कि केन्द्र की योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिले |

Assembly elections : इसके पश्चात प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की |

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,शिवनारायण पाण्डेय,जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी,प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,विजय प्रसाद तिवारी,श्री कुमार भदौरिया, रामबाबू सिंह गौतम, मीरा तिवारी,नारायण शर्मा,अ ज जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी,महामंत्री द्वय धीरेन्द्र प्रताप, संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाअध्यक्ष नविन विश्वकर्मा,अभिमन्यु सोनी,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कमलाविनय नाग,उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,राकेश कुशवाहा,सत्यजीत चौहान, सुनीता भास्कर,राजू छालीवाल,जिला मंत्री सत्यनारायण महापात्र,उर्मिला तामो, उषा किरण पात्रे,भावना सक्सेना,रामु नेताम,मालती मुडामी,अभिलाष तिवारी,राजा गुप्ता,उर्मिला तामो,राजन माहेश्वरी,पिंटू उइके,दुर्गा सिंह चौहान,पुतान सिंह,अंति वेक जगत पुजारी,दीपक बाजपेयी,संग्राम सिंह राणा,मनीष सुराना, कुलदीप ठाकुर, पायल गुप्ता,श्रवण कड़ती,श्याम सिंह,मुन्ना मरकाम,सरिता उइके,नजमुल हक़,कुणाल ठाकुर,धनसिंह नाग,

 डी पी मिश्रा,भुवनेश्वर भारद्वाज,राजमन,जयदया ल नागेश,सुमित सरकार,शिव कुमार गुप्ता,रविन्द्र सोनी,आर सी नहक, जे डी माकन, अनिल जॉर्ज,अर्जुन भास्कर,बैरागी,सिंघासन गुप्ता,मंजू छालीवाल,किरण भदौरिया,महावीर माहेश्वरी, राहुल दुबे,भदरु,ऊर्दो ठाकुर,रुपन मण्डल,संजीव दास,लता मरकाम,ममता गुप्ता,राघवेंद्र गौतम,शीला साहू,कुंती झरना,लक्ष्मी यादव,कीर्ति सुधराम भास्कर,ओम सोनी,शालिनी कर्मा,आशीष चौहान कामों कुंजाम,अनीता नेताम,चंद्रपाल सिंह भदौरिया,गणेश बर्मन,राजश्री मंडावी,विनोद साहू,अशोक नंदी पाल,अवधेश गुप्ता,दिनेश कौशल,शैलेश अटामी,राज तिलक यादव,निखिल नाग,विष्णु शिवहरे,शेख मुर्शिद बलदेव, झीलकी,लक्ष्मी पाणी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU