Animal Food आया मौसम बरसीम का…!

Animal Food

राजकुमार मल

Animal Food सूखे दिनों में भी मिलेगा हरा चारा

Animal Food भाटापारा !  बरसीम नाम है, उस दलहन फसल का, जिसे हरा चारा के रूप में उपयोग किया जाता है। पहला लाभ- गर्मी के मौसम में मवेशियों को हरा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। दूसरा लाभ – भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। खरीफ की फसल के बाद रबी में इसे बोया जा सकता है।

Animal Food पशु आहार के रूप में हरा चारा के दिन, बहुत जल्द खत्म होने वाले हैं। मवेशी पालकों को अब चारा के लिए उस बाजार पर ही निर्भर होना पड़ेगा, जहां कीमत हर बरस बढ़त ले रही है। सर्वाधिक परेशानी खेतिहर मवेशी पालक और डेयरियां को होगी, जहां इसकी जरूरत सबसे ज्यादा होती है। इसलिए हरा चारा की ऐसी प्रजाति की बोनी की सलाह दी जा रही है, जिससे इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

सर्वोत्तम है बरसीम

दलहनी फसलों में बरसीम का नाम हरा चारा की सूची में इसलिए शीर्ष पर रखा गया है क्योंकि यह सर्वाधिक उत्पादन और सर्वाधिक लाभ देने वाला हरा चारा है। उच्च प्रोटीन वाली यह प्रजाति दुधारू मवेशियों के लिए इसलिए सही मानी गई है क्योंकि इससे दूध उत्पादन का बढ़ना पाया गया है। इसके अलावा अपने जीवनकाल में यह पांच से छह कटाई जैसी लाभ पहुंचाती है। इस दौरान, इसका उत्पादन प्रति हेक्टेयर 900 से 1000 क्विंटल होता है।

बढ़ती है उर्वरा शक्ति

Animal Food दीर्घ अवधि तक मवेशियों को हरा चारा उपलब्ध करवाने वाली बरसीम, दोमट और हल्की भूमि पर भी तैयार की जा सकती है। सबसे बड़ा लाभ भूमि की उर्वरा शक्ति के बढ़ने से होता है, जिसे खरीफ में ली गई किसी भी फसल के उत्पादन से जाना जा सकता है। याने हरा चारा के बाद इसे दोहरा लाभ माना जा सकता है।

समय है बोनी का

Animal Food  मध्य अक्टूबर से मध्य नवंबर के बीच का समय बरसीम की बोनी के लिए सही माना गया है। मार्च तक के महीने के बीच किसानों को 5 से 6 कटाई का मौका मिलता है। अल्प सिंचाई में तैयार होने वाली इस फसल के लिए पहली सिंचाई, बोनी के 5 से 6 दिन बाद करनी होगी। परिपक्वता अवधि के बीच 15 से 20 दिन में सिंचाई के किए जाने पर उत्पादन प्रति हेक्टेयर 900 से 1000 क्विंटल मिलता है।

सही समय बोनी के लिए

Animal Food  बरसीम की बोनी के लिए सही समय है। विलंब से बोनी पर कटाई के अवसर कम होंगे। इसलिए बोनी का काम जल्द करें और प्रबंधन पर ध्यान दें।
-डा. एस आर पटेल, रिटा. साइंटिस्ट, एग्रोनामी,इंदिरा गांधी कृषि विवि. रायपुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU