Andhra Pradesh Breaking आंध्र में राजग ने बनाई विधानसभा की 137 और लोकसभा की 14 सीटों पर शुरुआती बढ़त

Andhra Pradesh Breaking

Andhra Pradesh Breaking आंध्र में राजग ने बनाई विधानसभा की 137 और लोकसभा की 14 सीटों पर शुरुआती बढ़त

 

Andhra Pradesh Breaking विजयवाड़ा !   आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा)-जन सेना , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन ने पहले दौर की मतगणना के बाद 137 विधानसभा क्षेत्रों एवं लोकसभा की 14 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ मंत्री पीछे चल रहे हैं।

तेदेपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन ने 137 विधानसभा क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त बना ली है। वहीं, श्री रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी 20 विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है।

तेदेपा के नेतृत्व वाला गठबंधन भी लोकसभा चुनावों में काफी आगे है। तेदेपा उम्मीदवारों ने 14 लोकसभा क्षेत्रों में, जन सेना के उम्मीदवारों ने दो निर्वाचन क्षेत्रों में और भाजपा ने चार निर्वाचन क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त बना ली है।

सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी केवल पांच लोकसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है। आंध्र प्रदेश में आगे चलने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे एन लोकेश और तेदेपा की राज्य इकाई के प्रमुख के. अत्चन्नायडू तथा भाजपा लोकसभा उम्मीदवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU