Ambikapur latest news : नियुक्ति पत्र मिलने पर पति और बच्चे को छोड़कर चली गई महिला

Ambikapur latest news :

Ambikapur latest news : नियुक्ति पत्र मिलने पर पति और बच्चे को छोड़कर चली गई महिला

 

Ambikapur latest news : अंबिकापुर  !   छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिलने के बाद महिला अपने पति और बच्चे को छोड़कर चली गई है। पत्नी के जाने के बाद बच्ची को लेकर पति दीपक और उसका पूरा परिवार परेशान है।


लखनपुर ब्लाक के ग्राम तराजू निवासी दीपक राजवाड़े ने बताया कि उसकी सास समुद्री बाई अनुविभागीय अधिकारी श्याम नहर उप संभाग क्रमांक-1 में कार्यरत थी। पति का आरोप है कि समुद्री बाई के आकस्मिक निधन के बाद उनकी सबसे छोटी बेटी सुलोचनी राजवाड़े जो उसकी पत्नी है उसे अनुकंपा नियुक्ति मिले। नौकरी पाने के लिए शादीशुदा होते हुए भी सुलोचनी ने खुद को कुंवारी बताया। फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल की।

 

Ambikapur latest news : मामले का खुलासा तब हुआ जब अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद वह अपने पति और बच्चे को छोड़कर चली गई। जब बात नहीं बनी तब पति दीपक राजवाड़े ने आयुक्त सरगुजा, सूरजपुर कलेक्टर और संबंधित अधिकारी से मामले की शिकायत की है।जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने कहा कि दीपक राजवाड़े ने इस मामले की शिकायत की थी।

District Hospital Baikunthpur : स्वास्थ सेवाओं में हुई लापरवाही तो नपेंगे जिम्मेदार – विधायक 

दरअसल, भर्ती और जांच मुख्य कार्यालय अंबिकापुर से होगी। सुलोचनी को पत्र लिखा गया था। उनके द्वारा दी गई जानकारी कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारी को दे दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU