Akhand Navadha Ramayana : अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ रोशन लाल पटेल द्वारा रामचरितमानस का दोहा पढ़कर किया

Akhand Navadha Ramayana :

Akhand Navadha Ramayana अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ रोशन लाल पटेल द्वारा रामचरितमानस का दोहा पढ़कर किया

 

Akhand Navadha Ramayana सक्ती ! सकरेली कला में भजन कीर्तन एवं भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ नवधा रामायण का शुभारंभ विगत 16 वर्षो से हो रहा है आयोजन, रोशन लाल पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ* प्रेम, सेवा, त्याग, सौहार्द का सम्पूर्ण सार है राम चरित मानस रोशन लाल पटेल विगत दिवस ग्राम सकरेली कला में भजन कीर्तन एवं भव्य शोभायात्रा के साथ नवधा रामायण का शुभारंभ हुआ।

विगत 16वर्षो से काफी उत्साह एवं आध्यात्मिक माहौल में नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। आकर्षक साज सज्जा, मनमोहक झांकियां के साथ पंडाल एवं विशिष्ट शैली में गायन वादन के कारण यहां का नवधा रामायण पूरे क्षेत्र में विख्यात है। 9 दिनों तक पूरा गांव तीर्थ स्थल सा हो जाता है, जहां दूर दूर से लोग गायन वादन और श्रवण के लिए आते हैं।

शुभारंभ के अवसर पर रोशन लाल पटेल ने कहा कि रामचरित मानस सेवा, सेवा, त्याग, सौहार्द का सम्पूर्ण सार सोता। राम नाम की महिमा अपार है। राम का जीवन आज भी प्रासंगिक हैं। रामायण का पठन पाठन चित् को सुख पहुंचाता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेम पटेल प्रान्ताध्यक्ष पटेल समाज,केवरा गजा लाल साहू, सदस्य जनपद पंचायत, उत्तम लहरे, सरपंच तेन्दूटोहा, संजय सिदार सरपंच बोरदा, डमरू धर पटेल शिक्षक, मनोहर लाल पटेल शिक्षक, सुशीला गबेल जांजंग उपस्थित थे।

Akhand Navadha Ramayana आयोजन समिति के अध्यक्ष यशवंत साहू , सरपंच डमरू धर साहू, लोकनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, कमलेश पटेल, रामानुज साहू ने आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की है।

आयोजन का संचालन मिलन श्रीवास के द्वारा किया गया। समापन समारोह मान. चरणदास महंत, अध्यक्ष विधानसभा के अध्यक्षता में 1 अप्रैल को होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU