Acne-Sunburn जैसी समस्याओं को करना है दूर तो करें Skin पर गुलकंद का इस्तेमाल

If you want to remove problems like Acne-Sunburn, then use Gulkand on the skin.

महिलाएं अपनी त्वचा का खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए चेहरे पर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। गुलाब जल, एसेंशियल ऑयल जैसी चीजें अक्सर उनकी ब्यूटी रुटीन का हिस्सा होती हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद भी आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलकंद में एंटी-इंफ्लेमेरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आप एक्ने, ड्राई स्किन, डार्क सर्कल जैसी समस्याओं के लिए गुलकंद का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इससे त्वचा को क्या-क्या फायदे होंगे…

एक्ने से मिलेगी राहत

ऑयली स्किन पर मुंहासों की समस्या भी रहती है। ऐसे में आप गुलकंद का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए कर सकते हैं। गुलकंद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो एक्ने जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?
सामग्री

गुलकंद – 3-4 चम्मच
शहद – 2 चम्मच
चंदन पाउडर – 2 चम्मच
गुलाब जल – 1 चम्मच

बनाने की विधि

. सबसे पहले गुलकंद को हल्का सा पीस लें।
. फिर इसमें चंदन पाउडर, गुलाब जल और शहद मिलाएं।
. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
. पेस्ट को 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं।
. तय समय के बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।

डार्क सर्कल होगे दूर

डार्क सर्कल भी लड़कियों के लिए एक समस्या बन गए हैं। आप गुलकंद का इस्तेमाल करके आंखों के नीचे डार्क सर्कल से राहत पा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?
सामग्री

गुलाब जल – 2 चम्मच
गुलकंद – 3 चम्मच
फूड प्रोसेसर – 1 चम्मच
कॉटन बॉल – 2-3

बनाने की विधि

. सबसे पहले आप गुलकंद में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
. फिर इसे अच्छे से मिला लें।
. इसके बाद इसमें फूड प्रोसेसर मिलाएं।
. फूड प्रोसेसर को भी मिश्रण में अच्छे से मिलाएं।
. सारी चीजों को अच्छे से मिला लें।
. इसमें कॉटन बॉल लें और मिश्रण में डालें।
. आप रोज इस मिश्रण को रात में सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे लगाएं।

इवन स्किन टोन के लिए

आप त्वचा पर निखार पाने के लिए गुलकंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इससे एक स्क्रब तैयार कर सकते हैं। स्क्रब डेड स्किन सेल्स को निकालने और इवन स्किन टोन देने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?
सामग्री

गुलकंद का पेस्ट – 2 चम्मच
बादाम – 3-4(रात भर भिगोकर रखें)
शहद – 2 चम्मच

बनाने की विधि

. सबसे पहले बादाम को रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
. फिर सुबह इन्हें पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें
.इसमें थोड़ा सा गुलकंद का पेस्ट मिलाएं।
. सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
. 5-10 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें।

सनबर्न से भी मिलेगी राहत

गर्मियों में सनबर्न और चेहरे पर इरिटेशन हो सकती है। आप ऐसे में चेहरे पर गुलकंद इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?
सामग्री

एलोवेरा जेल – 3 चम्मच
गुलकंद – 2 चम्मच

बनाने की विधि

. सबसे पहले आप गुलकंद किसी बर्तन में डालें।
. फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
. पेस्ट अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं।
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU