Accident दीपावली पर्व की खरीदारी करके लौट रहे नातिन समेत बंधुराम की सड़क हादसे में मौत

Accident

Accident  धनतेरस एवं दीपावली पर्व

Accident  चारामा । धनतेरस एवं दीपावली पर्व की चारामा बाजार से खरीदारी करके अपनी 11 वर्षीय नातिन के साथ घर वापस लौट रहे बंधुराम दर्रो पिता स्व जंगलू राम दर्रो उम्र लगभग 65 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई है। चारामा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिल्हाटी थाना कोरर निवासी बंधुराम दरों अपनी नातिन के साथ दिवाली त्यौहार पर धनतेरस के दिन सामान खरीदने के लिए चारामा आया हुआ था।

Accident   सामान खरीदने के बाद वह अपनी स्कुटी क्र सीजी 19 बीएल 1480 में सवार होकर अपने घर जा रहा था कि ग्राम बड़ेगौरी के पास स्थित पुल पर अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में बंधुराम दरों गंभीर रूप से घायल हो गया ,वही उसकी नातिन को हल्की चोटे आयी है।

Accident घटना के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा एम्बुलेंस बुलवाकर घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत बंधुराम दर्रे को गंभीर चोट लगने की वजह से मृत घोषित कर दिया एवं शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने उक्त घटना में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU