Mukesh Ambani became India’s richest person : गौतम अडानी को पछाड़ मुकेश अंबानी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति
Mukesh Ambani became India’s richest person : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी गौतम अडानी को पछाड़कर सबसे अमीर एशियाई और भारतीय बन गए हैं। फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी 84.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Budget 2023 Latest Update : निर्मला ने थपथपाई मोदी सरकार की पीठ….किसानों को सहायता, गरीबों को राशन
Mukesh Ambani became India’s richest person : वहीं, गौतम अडानी 84.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें पायदान पर खिसक गए हैं। हालांकि एक दिन पहले ही वह अमीरों की लिस्ट में 11वें पायदान पर पहुंच गए थे।
दरअसल, अमेरिकी वित्तीय शोध फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी एंटरप्राइजेज सहित समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है. इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर स्टॉक मैनिपुलेशन का आरोप लगाया गया था।
https://aajkijandhara.com/union-budget-2023-today/
अदानी की 7 कंपनियों के शेयरों में 85 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे अदानी समूह का घाटा 72 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, गौतम अदाणी समूह ने भरोसा जताया है कि उसकी प्रमुख कंपनी का 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ सफल रहेगा।