-
Tragic Accident : शादी के घर में पसरा मातम, घर के बाहर सो रहे लोगों को लोडर ने कुचला, 5 की मौत
-
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार सुबह एक Tragic Accident हो गया है।
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार सुबह एक Tragic Accident हो गया है। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे शादी के घर में मातम पसर गया।
Tragic Accident चित्रकूट में भरतकूप थाने के रौली कल्याणपुर में शनिवार सुबह हाईवे किनारे घर के बाद सो रहे आठ लोगों को तेज रफ्तार लोडर ने बुरी तरह कुचल डाला। इस हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
Tragic Accident इसके साथ ही तीन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी एक शादी के लिए रिश्तेदारों के घर आए हुए थे और शादी समारोह में शामिल होने वाले थे। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया।
Tragic Accident सड़क हादसा शनिवार सुबह हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। लोगों ने हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया।
लोगों को समझाया गया और शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
घयलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने में लगी। साथ ही आस-पास के लोगों से दुर्घटना की जानकारी ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि रौली कल्याणपुर में टमाटर से भरा एक लोडर जा रहा था।
Also read : 9 July, Gold Price : महंगा हुआ सोना, फीकी पड़ी चांदी की चमक, आज की कीमत जाने यहां
शनिवार सुबह मंडी की ओर आ रहे लोडर का संतुलन बिगड़ा और भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर में घर के बाहर सो रहे लोगों को कुचलता चला गया। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
लोगों के ऊपर से लोडर गुजरते देख वहां हाहाकार मच गया। चीख सुनकर घरों से लोग बाहर निकल आए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी। वहीं आक्रोशित लोगों ने हंगामा भी किया।