Raipur Child Protection Home : रायपुर बाल संप्रेक्षण गृह से 10 अपचारी किशोर फरार

Raipur Child Protection Home :

Raipur Child Protection Home :  रायपुर बाल संप्रेक्षण गृह से 10 अपचारी किशोर फरार

 

Raipur Child Protection Home :  रायपुर !  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार की सुबह 10 अपचारी किशोर फरार हो गये।
माना बाल संप्रेक्षण गृह से ये सभी बालक आज सुबह संप्रेक्षण गृह की दीवार फांद कर फरार हुए हैं।

सभी अपचारी किशोर अलग-अलग गंभीर अपराधों में बाल संप्रेक्षण गृह में बंद थे। अपचारी किशोरों के फरार होने की खबर मिलते ही माना पुलिस सक्रिय हो गई और फरार बालकों की तलाश में जुट गई है।

Jashpur latest news : समीक्षा बैठक में नवीन कानून को लेकर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने दिए उत्सव मनाने के निर्देश


माना बाल संप्रेक्षण गृह से किशोर के भागने का यह कोई नया मामला नहीं है। यहां आए दिन बालक फरार होते रहते हैं। अपचारी बालकों के फरार होने से एक बार फिर माना बाल संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा की पोल खुल गयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU