1 July, मात्र 20 रु फीस, 20 रु की दवा.., वो वैद्य, जो जड़ी-बूटियों से कर रहा MS Dhoni का इलाज

मात्र 20 रु फीस, 20 रु की दवा..,MS Dhoni
  1. मात्र 20 रु फीस, 20 रु की दवा..,MS Dhoni

  2. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni अपने घुटनों के दर्द का उपचार एक वैद्य से करवा रहे हैं।

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni अपने घुटनों के दर्द का उपचार एक वैद्य से करवा रहे हैं। इस वैद्य का नाम वंदन सिंह खेरवार है।

MS Dhoni खेरवार के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि दवा लेने के लिए खुद धोनी उनके आश्रम आते हैं।

यह आश्रम झारखंड की राजधानी रांची से 70 किमी दूर लापुंग के जंगल में स्थित है।

Also read : https://jandhara24.com/news/104192/indian-army-and-assam-rifles-present-on-the-spot-know-the-death-toll/

वैद्य के मुताबिक, MS Dhoni के शरीर में कैल्सियम की कमी है।

इसके कारण उनके घुटनों में दर्द हो रहा है। उन्होंने बताया कि धोनी अब तक उनकी दवा की चार डोज़ ले चुके हैं। वैद्य ने बताया कि पिछली बार धोनी 26 जून 2022 को उनके पास आए थे।

Also read : 9 July, Corona in Chhattisgarh: आज इतने नए संक्रमितों की पहचान, ​देखें जिलेवार आंकड़ें…

इससे पहले धोनी के माता-पिता भी इस वैद्य का उपचार ले रहे थे।

लगभग चार माह तक धोनी के माता-पिता ने वैद्य की दवा खाई, जिसके बाद उनके घुटनों का दर्द ना के बराबर है।

माता-पिता का सफल इलाज के बाद धोनी ने भी इस वैद्य की दवा खानी शुरू की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, खुद धोनी गाड़ी चलाकर दवाई लेने वैद्य के पास जाते हैं।

Also read : https://jandhara24.com/news/104177/cm-baghel-worshiped-a-huge-crowd-of-devotees-in-jagannath-temple-of-the-capital-see-photos/

वैद्य ने बताया कि वह उपचार के लिए केवल 20 रुपए फीस लेते हैं और 20 रुपए में दवा देते हैं।

करीब एक महीने से धोनी उनकी दवा खा रहे हैं। धोनी हर 4 दिन में दवाएं लेने उनके आश्रम आते हैं।

वैद्य ने बताया है कि, ‘यह दवा वह जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियों से तैयार करते हैं।

धोनी जब पहली बार मेरे पास आए तो मैं उन्हें पहचान ही नहीं सका।

जब उनके साथ आए लोगों ने जब परिचय कराया, तो पता चला कि ये तो धोनी हैं, जिन्हें उन्होंने टीवी पर बल्ला घुमाते देखा है।’

वैद्य बताते हैं कि, ‘धोनी जब भी यहाँ दवा लेने आते हैं, तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।

यही कारण है कि धोनी कई बार यहाँ आने पर गाड़ी से बाहर नहीं निकलते। उन्हें दवा गाड़ी तक पहुँचा दी जाती है।

धोनी गाड़ी में बैठकर ही दवा पी लेते हैं।

इसके साथ ही पूर्व कप्तान को कई बार गाँव वालों के साथ खुद मोबाइल पकड़कर सेल्फी खिंचवाते हुए भी देखा है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU