भारतीय संस्कृति पर आधारित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

दुर्जन सिंह

 

ध्यान, प्रार्थना, भजन सहित रामायण पर सामान्य ज्ञान की जानकारी दी गई
यह शिक्षा बच्चो को विपरीत परिस्थितियो में नैतिक व आध्यात्मिक दृढ़ता से सामना करना सिखाती

बचेली !  श्री सत्य साई सेवा समिति बचेली के द्वारा नगर के सीडब्लयूएस कालोनी गणेश मंडप में रविवार केा भारतीय संस्कृति पर आधारित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। इस कैंप में बच्चो को ध्यान, प्रार्थना, भजन, कहानी, नाटक, मूल्य सगंीत, डांस के अलावा रामायण पर सामान्य ज्ञान व मूल्यपरख खेल सिखाते जानकारी दी गई। कैपं में 40 बच्चो ने इसका लाभ लिया।
समिति ने बताया कि यह प्रयास शुध्द हृदय से बच्चों के चरित्र में नैतिक मूल्यों के लिए है। सभी पर अपार अनुग्रह की मंगलकामना के साथ यह प्रयास समर्पित है । बाल विकास शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण है यह शिक्षा बच्चो को विपरीत परिस्थितियो में नैतिक व आध्यात्मिक दृढ़ता से सामना करना सिखाती है। श्री सत्यसांई बालविकास बच्चो में दिव्य रूपांतरण एवं उनके सकारात्मक सोच लाता है। सत्य, सदाचार, शांति, प्रेम व अंिहंसा को स्थापित करने का प्रयास करता है। कोमल हृदय बच्चो में मानवीय मूल्यो के रोपण के साथ उनके नैतिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास होता है। बच्चो को प्रशिक्षित गुरू, सेवा भावना से निःशुल्क शिक्षा देते है एवं सच्चे अर्थो में मानव बनाने की शिक्षा दी जाती है।
इस दौरान बाल विकास गुरू समिति संयोजक जिलाध्यक्ष व पार्षद श्रीमती किरण जायसवाल एवं बच्चो के माता-पिता उपस्थित रहे। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में बच्चो को उपहार वितरा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU