पुलिस कैंप पर Naxalites attack, दो महिला मजदूरों को लगी गोली, दो जवान घायल

पुलिस कैंप पर Naxalites attack, दो महिला मजदूरों को लगी गोली, दो जवान घायल

दंतेवाड़ा। Naxalites attack छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक पुलिस कैंप पर हमला कर दिया।

नक्सलियों ने फायरिंग के साथ ही ग्रेनेड भी दागे।

मोर्चा संभाला

Naxalites attack जंगलों की ओर से हुए इस हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से रुक रुक कर फायरिंग होती रही।

हमले में सीएएफ के दो जवान घायल हो गए हैं वहीं दो महिला मजदूरों को भी गोली लगी है।

सभी का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बैलाडिला पहाडिय़ों के नीचे हाल ही में बने पुलिस कैंप पर बुधवार रात को Naxalites attack कर दिया।

अंधाधुंध फायरिंग

Naxalites attack जंगल की तरफ से माओवादियों ने कैंप पर 15 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर दागने के साथ ही अंधाधुंध फायरिंग भी की।

नक्सलियों के इस हमले से सीएएफ के 2 जवान के साथ और 2 महिला मजदूर घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि यह हमला माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के ने किया।

नक्सलियों के हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

लगभग एक घंटे तक फायरिंग होती रही। इसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग गए।

मजदूर का इलाज कैंप में

Naxalites attack फायरिंग में घायल दो जवान व एक महिला मजदूर का इलाज कैंप में किया जा रहा है वहीं एक महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।

Naxalites attack नक्सलियों की फायरिंग में सीएएफ के आरक्षक सलीम लकड़ा व आरक्षक किशन सूर्यवंशी को गोली लगी।

वहीं एक महिला मजदूर दुले हेमला और बुदरी ताती को भी गोली लगी।

इनमें दुले हेमला के पेट में गोली लगी। गभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

वहीं दोनों जवानों व एक महिला मजदूर की हालत सामान्य है।

दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बुधवार रात को नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग की है।

माओवादियों ने कैंप पर ग्रेनेड भी दागे हैं।

हमारे जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU