aajkijandhara

Transfer ट्रांसफर के नाम पर महिला कर्मचारी को अपने पास बुलाने का ऑडियो सोशल मिडिया पर वायरल

गोद लेकर दो कन्या का ब्राह्मण समाज ने कराया विवाह

बेमेतरा ब्राह्मण समाज नें आज दो गरीब ब्राह्मण कन्या का विवाह संस्कार सामूहिक रूप से करके आज एक इतिहास रचा है। उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण समाज के द्वारा चार भाई बहनों को सन 2013 से गोद लेकर उनकी परवरिश शिक्षा दीक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्त जिम्मेदारी समाज के लोगों ने उठाया। 4 बच्चे जिसमें 3 लड़कियां एवं एक लड़का है जिनके मां और बाप असमय ही यह दुनिया छोड़कर उन्हें अनाथ के रूप में छोड़ कर चले गए थे,किंतु बेमेतरा ब्राह्मण समाज ने उन चारों बच्चों को गोद लेकर उन्हें कभी भी यह एहसास नहीं होने दिया कि वह बिना मां बाप के हैं। उनकी परवरिश एवं शिक्षा दीक्षा के कारण ही आज यह बच्चे ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। समाज के लोगों ने ही सहयोग देकर उन्हें कंप्यूटर आदि शिक्षा में दक्षता हासिल कराई है। बेमेतरा ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने सहयोग कर आज उनका विवाह संस्कार भी धूमधाम से पूरे विधि विधान के साथ विप्र भवन बेमेतरा में संपन्न कराई ।जिसमें छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी विप्र जन बड़ी संख्या में इस विवाह समारोह में शामिल होकर ब्राह्मण समाज की इन बेटियों को आशीर्वाद दिए। समाज की बेटियों के विवाह संस्कार में आज मुख्य रूप से सल्धा सपाद लक्षेश्वर धाम ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद जी, सरयूपारी ब्राह्मण समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष समाज के वरिष्ठ रामानूज तिवारी, किसान नेता योगेश तिवारी, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा, उपप्रांताध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय, सरयूपारी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश तिवारी, युवा मंच के शिवम् तिवारी, थानेश्वर दीवान,गजानंद शर्मा,एवं समाज के वरिष्ठ जन रामावतार शर्मा , रामा प्रसाद पाण्डेय, जीवधन तिवारी, राजकुमार शर्मा ,राजा पाण्डेय,लक्ष्मी शर्मा,संजय शर्मा,भावेश शर्मा, एवं महिला ब्राह्मण समाज बेमेतरा के द्वारा सभी नेंग के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न कराया। सुबह विदाई के समय उपस्थित महिला ब्राह्मण समाज एवं समाज के वरिष्ठ जनों की आंखें नम हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *